AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सीएसपी संचालक से लूट मामले में पांचवीं गिरफ़्तारी, लूटा गया रकम, देशी कट्टा व बाइक बरामद

गिरिडीह :  जिले के बगोदर थाना इलाके के औरा स्थित अरगडीहा गेल ऑफिस के पास सीएसपी संचालक से हुए लूट मामले में जहां पुलिस ने 24 घंटे के अंदर  4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं इस मामले में एसपी दीपक कुमार शर्मा द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने लूट कांड में शामिल 5वें

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 23, 2024 Feb 23 65 Views
Share

गिरिडीह :  जिले के बगोदर थाना इलाके के औरा स्थित अरगडीहा गेल ऑफिस के पास सीएसपी संचालक से हुए लूट मामले में जहां पुलिस ने 24 घंटे के अंदर  4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं इस मामले में एसपी दीपक कुमार शर्मा द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने लूट कांड में शामिल 5वें आरोपी को भी दबोच लिया है. शुक्रवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

 

उन्होंने बताया कि लूट की घटना के बाद उन्होंने बगोदर सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया था. इस मामले में गठित SIT टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी मुबारक हुसैन, जासिम अंसारी, अल्ताफ रजा और जावेद अख्तर को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं अब पांचवें आरोपी के रूप में टीम ने नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने उसके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक, एक देशी कट्टा और लूटे गए रकम में से 38 हजार 170 रूपये बरामद किए हैं.

 

पुलिस गिरफ्त में 7 साइबर अपराधी, 2 के विरुद्ध दर्ज है देश के कई हिस्से में FIR

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories