TOP BANNER
Sponsored

पुलिस गिरफ्त में 7 साइबर अपराधी, 2 के विरुद्ध दर्ज है देश के कई हिस्से में FIR

एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी प्रेसवार्ता कर जानकारी   गिरिडीह : साइबर अपराधियों की धर पकड़ में जुटी पुलिस ने एक बार फिर 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस बाबत एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रतिबिम्ब पोर्टल से प्राप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 23, 2024 Feb 23 55 Views
Share

एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी प्रेसवार्ता कर जानकारी

 

गिरिडीह : साइबर अपराधियों की धर पकड़ में जुटी पुलिस ने एक बार फिर 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस बाबत एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रतिबिम्ब पोर्टल से प्राप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी. इस दौरान अलग-अलग स्थानों से 7 अपराधियों को पकड़ा गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध साइबर थाने में काण्ड संख्या 09/24 दर्ज किया गया है. वहीं इन शातिरों के पास से 41 मोबाइल, 52सिम कार्ड, 04एटीएम, 4 बाइक, 03 आधार कार्ड और 2 पैन कार्ड को जब्त किया गया है.

 

इन 7 अपराधियों को पुलिस ने किया है गिरफ्तार

एसपी श्री शर्मा ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में बेंगाबाद थाना इलाके के कजरो का इस्तियाक अंसारी, देवघर जिले के मरगोमुंडा थाना इलाके के कसियाटांड का असरफ अंसारी, रजाउद्दीन अंसारी, बगोदर थाना इलाके के अटका का टिंकू कुमार, गणेश प्रसाद, राजधनवार थाना इलाके के धाब का मोजाहिद अंसारी और मुफ्फसिल थाना इलाके के धनेयडीह का रोहित कुमार राणा शामिल है.

 

2 साइबर अपराधियों के विरुद्ध देश के अलग अलग स्थानों पर 18 मामले हैं दर्ज

उन्होंने बताया कि बगोदर थाना इलाके के अटका का टिंकू कुमार और गणेश प्रसाद तो इतना शातिर है कि इन दोनों के विरुद्ध मुम्बई के थाणे, श्रीनगर, पुणे, तेलंगाना, पटना, नवी मुंबई, हैदराबाद, लुधियाना समेत कई स्थानों पर केस दर्ज है. विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि टिंकू कुमार के खिलाफ देश के अलग अलग स्थानों पर 10 और गणेश प्रसाद पर 08 मामले पूर्व से दर्ज हैं.

MIDDLE
Sponsored

 

ऐसे करते थे ठगी

जानकारी दी गयी कि गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को बताया कि गूगल सर्च इंजन पर गूगल सर्च ऑप्टिमाइजेशन के माध्यम से फर्जी कुरियर सर्विस का विज्ञापन बनाकर अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर, आम लोगों को अश्लील वीडियो भेजकर ये लोग ठगी करते थे.

 

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories