TOP BANNER
Sponsored

कुएं से महिला व तीन बच्चियों के शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

गिरिडीह : जिले के गांवा थाना क्षेत्र के मंझने गांव में एक कुएं से तीन बच्चियों समेत एक महिला का शव मिला है। शव की पहचान कोडरमा बासोडीह निवासी दीपू चौधरी की 30 वर्षीय पत्नी रूबी देवी, 6 वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी, 3 वर्षीय रितिका कुमारी और 02 वर्षीय गुंजन कुमारी के रूप में की

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 10, 2020 Jun 10 46 Views
Share

गिरिडीह : जिले के गांवा थाना क्षेत्र के मंझने गांव में एक कुएं से तीन बच्चियों समेत एक महिला का शव मिला है। शव की पहचान कोडरमा बासोडीह निवासी दीपू चौधरी की 30 वर्षीय पत्नी रूबी देवी, 6 वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी, 3 वर्षीय रितिका कुमारी और 02 वर्षीय गुंजन कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

 

10 दिन पहले की थी मारपीट

घटना को लेकर मृतिका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां जमुनी ने दामाद पर बेटी और नतनियों की हत्या का आरोप लगाया है। मां ने बताया कि उनकी पुत्री रूबी को ससुराल वाले तीसरी बेटी के जन्म होने के बाद से ही प्रताड़ित करने लगे थे। बताया कि जुआ में भी दामाद पैसा हार गया था। 10 दिन पूर्व रूबी के साथ मारपीट भी की गई थी। जिसके बाद वो वहां पहुंची थी। मगर उनके वहां पहुंचने पर दामाद उखड़ गया और पारिवारिक मामले में दखल नहीं देने की बात कही।

इसी बीच मंगलवार की शाम करीब 7 बजे दामाद ने फोन कर बताया कि बेटी रूबी अपने तीनों बेटियों को लेकर निकल गई है। उसके बाद कुएं में सभी के शव मिलने की जानकारी मिली।

MIDDLE
Sponsored

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना से आक्रोशित मायके वालों ने मृतका रूबी के पति दीपू चौधरी को पकड़कर घटनास्थल पर लाया और वहां उसकी पिटाई कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने पिटाई से बचाते हुए उसे हिरासत में ले लिया।इधर घटना को लेकर थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने कहा कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories