TOP BANNER
Sponsored

महाराष्ट्र से 2100 श्रमिकों को लेकर हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पहुंची स्पेशल ट्रेन

सरिया(गिरिडीह) : प्रवासी मजदूरों का घर वापसी का सिलसिला जारी है। मंगलवार की रात 1. 15 में लगभग 21 सौ की संख्या में मजदूर महाराष्ट्र के बांद्रा से स्पेशल ट्रेन के जरिये सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। श्रमिकों की वापसी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारी की गई थी। ट्रेन से आए

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 10, 2020 Jun 10 47 Views
Share

सरिया(गिरिडीह) : प्रवासी मजदूरों का घर वापसी का सिलसिला जारी है। मंगलवार की रात 1. 15 में लगभग 21 सौ की संख्या में मजदूर महाराष्ट्र के बांद्रा से स्पेशल ट्रेन के जरिये सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। श्रमिकों की वापसी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारी की गई थी। ट्रेन से आए मजदूरों को जिलावार एक एक कर प्लेटफॉर्म पर एनाउंसमेंट  कर उतरवाया गया। इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए सभी को प्लेटफार्म से बाहर भेजा गया।

 

गिरिडीह के 871 प्रवासी मजदूर लौटे

 

स्पेशल ट्रेन से 2071 यात्री लौटे हैं. जिसमें सबसे अधिक गिरिडीह जिला के 871 प्रवासी मजदूर हैं। लौटे मजदूरों को स्टेशन परिसर स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटर में शपश पत्र भरावाया गया। जिसमें मजदूरों ने14 दिनों तक होम कोरेंटाइन में रहने की बात स्वीकार की। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मजदूरों का स्क्रीनिंग किया गया। इसके बाद पानी का बोतल तथा नाश्ते का पैकेट वितरित कर सभी मजदूरों को गृह जिला के लिए भेज दिया गया।

 

सुबह 8 बजे तक डटे रहे अधिकारी

 

वापस लौटे मजदूरों को गृह जिला भेजे जाने के कार्य में दंडाधिकारी राजेश कुमार लिंडा, टी वी ओ अनूप कुमार सिन्हा,प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिया पुष्कर सिंह मुंडा, बगोदर बीडीओ रविंद्र कुमार, सरिया अंचलाधिकारी सुनीता कुमारी, बिरनी अंचलाधिकारी संदीप मद्धेशिया, अंचल पुलिस निरीक्षक राम नारायण चौधरी, आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी पंकज कुमार,  डोमन प्रसाद, रमेश प्रसाद वर्मा, पवन पांडेय, राजेंद्र दिवाकर, खुबलाल रविदास,मनोज कुमार,फॉरवेल मरांडी, आलोक शंकर त्रिगुणैत,लालजी मंडल, रामस्वरूप सिंह,अमरजीत सिंह, डॉ ललन कुमार, प्रदीप कुमार, मजहर अंसारी,कारू तुरी समेत अन्य प्रतिनियुक्त अधिकारी, कर्मचारी लगे हुए थे। बुधवार की सुबह के 8 बजे तक सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर मजदूरों का भेजें जाने की प्रक्रिया चलती रही।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories