TOP BANNER
Sponsored

कंपटीशन सक्सेस रिव्यु ने आईसेक्ट विश्वविद्यालय को किया सम्मानित

विश्वविद्यालय के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मिला अवार्ड विश्वविद्यालय को समर्पित : कुलसचिव हजारीबाग : अंग्रेजी भाषा में दिल्ली से प्रकाशित प्रसिद्ध शैक्षिक पत्रिका कंपटीशन सक्सेस रिव्यु ने हजारीबाग स्थित आईसेक्ट विश्वविद्यालय को सीएसआर टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा है। पत्रिका द्वारा विश्वविद्यालय को यह अवार्ड शिक्षण कार्य में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 10, 2020 Jun 10 53 Views
Share

विश्वविद्यालय के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मिला अवार्ड विश्वविद्यालय को समर्पित : कुलसचिव

हजारीबाग : अंग्रेजी भाषा में दिल्ली से प्रकाशित प्रसिद्ध शैक्षिक पत्रिका कंपटीशन सक्सेस रिव्यु ने हजारीबाग स्थित आईसेक्ट विश्वविद्यालय को सीएसआर टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा है। पत्रिका द्वारा विश्वविद्यालय को यह अवार्ड शिक्षण कार्य में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने पत्रिका का आभार व्यक्त करते हुए इस अवार्ड को विश्वविद्यालय के सभी कर्मियों के निष्ठा पूर्वक कार्य को समर्पित किया है।

अवार्ड

सभी कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान

 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को यह अवार्ड मिलने के पीछे विश्वविद्यालय के सभी कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शुरूआती दिनों से ही आधुनिक तकनीकों के सहारे उन्नत व आधुनिक शिक्षा देने की पहल विद्यार्थियों के लिए करता रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों की मंजिल की राह आसान बनाना है।

 

विद्यार्थी हित के मद्देनजर ऑनलाइन कक्षाएं

 

श्री गोविंद ने आगे बताया कि लॉकडाउन के दौरान भी मार्च माह के अंतिम सप्ताह से ही विद्यार्थी हित के मद्देनजर ऑनलाइन कक्षाएं विश्वविद्यालय की ओर से शुरू कर दी गई थी जो अब भी निरंतर जारी है। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा दिए सभी विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन लगातार किया जा रहा है, ताकि मानसिक दबाव में ऐसे विद्यार्थियों के माता-पिता जो अपने बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, उनकी चिंताएं समाप्त की जा सके और बेहतर भविष्य के लिए उन्हें उन विद्यार्थियों को सही मार्ग प्रदान किया जा सके।

MIDDLE
Sponsored

 

शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी रखा जाता है बखूबी ख्याल

 

इतना ही नहीं लॉकडाउन के दरमियान ऑनलाइन प्लेसमेंट की भी सुविधा विश्वविद्यालय की ओर से की गई है जिसका लाभ अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी उठा सकते हैं। वहीं कुलपति डॉ एसके श्रीवास्तव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के वैसे ज्यादातर विद्यार्थी जो अधिक पैसे खर्च कर पढ़ाई करने में सक्षम नहीं है, उनमें से ज्यादातर विद्यार्थियों के लिए आईसेक्ट विश्वविद्यालय वरदान के समान है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक मूल्यों का भी बखूबी ख्याल रखा जाता है ताकि जब विद्यार्थी अपनी मंजिल की राह तय कर ले तो वह एक सफल इंसान भी बन सके। उन्होंने भी इस अवार्ड के लिए विश्वविद्यालय के सभी कर्मियों के साथ साथ विद्यार्थियों के योगदान को सराहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories