TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह : दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, आइसोलेशन में किया गया शिफ्ट

गिरिडीह : जिले में मंगलवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. पॉजिटिव मरीजों में एक बनियाडीह इलाके के प्रेमनगर का है. जबकि दूसरा मरीज पीरटांड प्रखंड के एक गांव का है. बता दें कि बनियाडीह में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2 हो गई है.   पॉजिटिव मरीज को बदडीहा स्थित आइसोलेशन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 9, 2020 Jun 9 48 Views
Share

गिरिडीह : जिले में मंगलवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. पॉजिटिव मरीजों में एक बनियाडीह इलाके के प्रेमनगर का है. जबकि दूसरा मरीज पीरटांड प्रखंड के एक गांव का है. बता दें कि बनियाडीह में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2 हो गई है.

 

पॉजिटिव मरीज को बदडीहा स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं युवक के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं. मौके पर पहुंचे सीओ रविन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पॉजिटिव मरीज दिल्ली से लौटा था. इलाके को कंटेंटमेंट ज़ोन और बफर ज़ोन बनाकर इलाके में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है. वहीं इलाके को सेनेटाइज किया गया.

इधर पीरटांड के एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. बताया गया कि मुंबई में उसकी टेस्टिंग हुई थी. वह मुंबई से सोमवार की देर रात ही जमशेदपुर स्टेशन में उतरा था. जिसके बाद वह पीरटांड के लिए आ रहा था लेकिन युवक की रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही उससे सम्पर्क कर पीरटांड पहुंचने से पहले उसे आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए शिफ्ट करा दिया गया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories