AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह : साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांडेय थाना क्षेत्र के मनियाडीह गाँव के पास छापेमारी कर एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग फोन और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को झांसा देकर ठगी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांडेय थाना क्षेत्र के मनियाडीह गाँव के पास छापेमारी कर एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग फोन और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इसके बाद साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तकमुल अंसारी (38 वर्ष), ग्राम – बनसिम्मी, थाना – मारगोमुण्डा, जिला – देवघर को पकड़ लिया।

फरार आरोपियों की पहचान मकबुल अंसारी (35 वर्ष), ग्राम – बनसिम्मी, थाना – मारगोमुण्डा, जिला – देवघर और छोटू अंसारी उर्फ मो. फारूक, ग्राम – फुलजोरी, थाना – गांडेय, जिला – गिरिडीह के रूप में हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लोग गूगल पर फर्जी नंबर डालते थे और जब कोई डॉक्टर या व्यक्ति उस नंबर पर कॉल करता, तो वे व्हाट्सएप पर नकली APK फाइल का लिंक भेजकर ठगी कर लेते थे।

पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल और तीन सिम कार्ड जब्त किए हैं। इस मामले में कांड संख्या 31/2025 दर्ज की गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पु.नि. गुंजन कुमार, पु.नि. पुनीत कुमार गौतम, स.अ.नि. गजेन्द्र कुमार, स.आ. 68 अभिमन्यु कुमार और पुलिस लाइन के सशस्त्र बल शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories