AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खौफनाक वारदात : 3 दोस्तों ने रची साजिश और फिर दोस्त को शराब पिलाकर लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट

पुलिस गिरफ्त में आरोपी गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा साईं मंदिर स्थित छठ घाट के पास झाड़ियों से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह निवासी रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा साईं मंदिर स्थित छठ घाट के पास झाड़ियों से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह निवासी रोहित के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए हत्या की वजह आपसी अनबन बताई।

पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे रोहित को अपने साथ छठ घाट ले गए, जहां पहले उसे शराब और बियर पिलाई गई। इसके बाद लोहे की रॉड से पीछे से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

परिजनों ने हत्या के पीछे गांव के ही कुछ लोगों की साजिश बताई है। रोहित के भाई अमन कुमार ने आरोप लगाया कि उसके भाई का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। हालांकि छह माह पूर्व उसकी शादी हो गई थी। इसके बाद से युवती के पिता और उसका परिवार रोहित को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था।

मृतक की मां और भाई ने आरोप लगाया है कि साजिशन रोहित की हत्या कराई गई है। उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव और इलाके में भी आक्रोश व्याप्त है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories