AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के दो छात्र सीबीएसई नेशनल एथलेटिक मीट के लिए क्वालीफाई

रांची के विकास विद्यालय नेओरी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-III एथलेटिक मीट में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड के 60 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंडर-14 वर्ग में शुभम कुमार मंडल ने शॉट पुट में रजत पदक जीता, वहीं अंडर-17 वर्ग


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची के विकास विद्यालय नेओरी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-III एथलेटिक मीट में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड के 60 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

अंडर-14 वर्ग में शुभम कुमार मंडल ने शॉट पुट में रजत पदक जीता, वहीं अंडर-17 वर्ग में आयुष कुमार ने ट्रिपल जम्प में रजत पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि के दम पर नेशनल लेवल सीबीएसई एथलेटिक मीट के लिए क्वालीफाई किया है। यह प्रतियोगिता 10 से 13 अक्टूबर तक संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल, वाराणसी में आयोजित होगी।

विद्यालय की टीम में अंडर-14 वर्ग से अभय रंजन, अमन कुमार, सोनल सवारिओ और शुभम कुमार मंडल शामिल थे। वहीं अंडर-17 वर्ग में रेवंत राज, प्रिंस कुमार, आयुष कुमार, शिवम् कुमार यादव और आर्यन गुप्ता ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों को विद्यालय के कोच अजय कुमार के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रतियोगिता से लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। प्रातः सभा में उन्हें सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि – “हमारे छात्र-छात्राओं ने लगातार मेहनत और प्रतिभा से यह सफलता हासिल की है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी वे अपने विद्यालय, क्षेत्र, राज्य और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।”

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories