AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कोरोना संदिग्ध मामला : सीएस का इंकार, कहा युवक के कहने पर किया रेफर

गिरिडीह : सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को उस वक़्त गहमागहमी भरा माहौल हो गया जब एक युवक अपनी मां के साथ मास्क लगाकर अस्पताल पहुंच गया और उसने खुद को कोरोना से पीड़ित होने की आशंका जाहिर की। दरअसल युवक गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के चतरो बलिहारी गांव का राजू दास है। उसे


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को उस वक़्त गहमागहमी भरा माहौल हो गया जब एक युवक अपनी मां के साथ मास्क लगाकर अस्पताल पहुंच गया और उसने खुद को कोरोना से पीड़ित होने की आशंका जाहिर की। दरअसल युवक गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के चतरो बलिहारी गांव का राजू दास है। उसे खांसी की शिकायत है।

बताया गया कि राजू को बीते 10 दिन दिन से खांसी है। वह दिल्ली में रहता था और हाल ही में वह अपने घर लौटा है। फिलहाल युवक को रांची रेफर कर दिया गया है।

इधर इस बाबत हमारे वरीय संवाददाता द्वारा पूछे जानें पर सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिन्हा ने कहा कि युवक कोरोना से ग्रसित है इसकी संभावना कम है। उसे खांसी की शिकायत थी और उसके कहने पर ही उसे रांची रेफर किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि यहां पर ब्लड सैंपल लेकर जांच में भेजें जाने की प्रक्रिया है फिर रिपोर्ट आने पर कुछ कहा जा सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories