TOP BANNER
Sponsored

युवा इंटक प्रदेश अध्यक्ष पर जानलेवा हमला,सिक्योरिटी इंस्पेक्टर ने बचाई जान

गिरिडीह : युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है। ऋषिकेश सुरक्षित हैं और उन्होंने सीसीएल के महाप्रबंधक को लिखित आवेदन देकर कोयला माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने की मांग की है। ऋषिकेश ने बताया कि सीसीएल ओपन कास्ट क्षेत्र में लगातार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 13, 2020 Mar 13 41 Views
Share

गिरिडीह : युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है। ऋषिकेश सुरक्षित हैं और उन्होंने सीसीएल के महाप्रबंधक को लिखित आवेदन देकर कोयला माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने की मांग की है।

ऋषिकेश ने बताया कि सीसीएल ओपन कास्ट क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए सीसीएल ओपन कास्ट के मैनेजर अनिल पासवान के निर्देश पर युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा, माइनिंग सरदार बलराम यादव तथा ओपन कास्ट खदान के सिक्योरिटी हेड जटलु महतो ओपन कास्ट खदान इंस्पेक्शन कर ओपन कास्ट कार्यालय वापस आ गए। इसके बाद वो ऑपेनकास्ट कोयला डिपो के पास अपनी बुलेट से घर की ओर लौट रहे थे इसी दौरान दर्जनों कोयला माफिया एवं खंता संचालकों ने उन्हें घेर लिए और उन्हें मारने की कोशिश की। इसी बीच सिक्योरिटी इंस्पेक्टर जटलु महतो की नजर ऋषिकेश मिश्रा पर पड़ी, तो वह उनको बचाने के लिए दौड़ पड़े। घटना की नजाकत को देखते हुए ऋषिकेश वापस ओपन कास्ट कोलियरी के कार्यालय में आ गए। वहां पर पाकर उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों को अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। साथ ही एसपी सुरेंद्र झा को दूरभाष पर घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची जिसके बाद ऋषिकेश वापस घर पहुंचे।

ऋषिकेश मिश्रा ने सीसीएल के सिक्योरिटी गार्ड जटलु महतो को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज महतो जी अपनी जान पर खेलकर मेरी जान बचाए हैं। उन्होंने कहा कि वो कोयला माफियाओं से डरने वाले नहीं है आगे भी अवैध खनन को भरवाते रहेंगे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories