AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फिर सक्रिय हुआ चोर गिरोह! बंद मकानों से लेकर दुकान तक को बनाया निशाना

गिरिडीह : बिरनी प्रखंड में एक बार फिर चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब दस महीने तक शांत रहने के बाद चोरों ने अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया है। इस बार दो मकान और एक राशन-जेनरल दुकान चोरों के निशाने पर रही। पत्नी का इलाज

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 8, 2026 Oct 8 142 Views
Share

गिरिडीह : बिरनी प्रखंड में एक बार फिर चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब दस महीने तक शांत रहने के बाद चोरों ने अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया है। इस बार दो मकान और एक राशन-जेनरल दुकान चोरों के निशाने पर रही।

पत्नी का इलाज करवाने बाहर गए हैं गृहस्वामी

रासमनगर टोला में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। बताया जाता है कि मकान मालिक रिंकू मोदी अपनी पत्नी के इलाज के लिए रांची गये हुए हैं। इसी दौरान रात में घर का ताला तोड़कर चोर अंदर पहुंचे और अलमीरा व गुलक में रखी नगदी तथा जेवरात लेकर फरार हो गये। चोरी गये सामान की वास्तविक कीमत का पता मकान मालिक के वापस लौटने के बाद ही चल सकेगा।

घटना की सूचना मिलने पर रिंकू मोदी के भाई संजय मोदी ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।इसी दौरान रामनगर स्थित एक नये मकान में भी चोरों ने सेंध लगाने की कोशिश की। पड़रिया निवासी रामसहाय यादव के इस मकान का ताला तोड़ दिया गया, लेकिन अंदर कीमती सामान नहीं मिलने के कारण चोरों की कोशिश नाकाम रही।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राशन दुकान में भी किया हाथ साफ

तीसरी वारदात सोनब्रीहि गांव में हुई, जहां रवि साव की राशन दुकान में चोर घुसे। दुकानदार के अनुसार बुधवार की शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गये थे। सुबह दुकान का ताला और कब्जा टूटा देखकर घटना की जानकारी हुई।रवि साव का कहना है कि दुकान में रखे करीब दो लाख रुपये नगद, लगभग 70 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 60 से 70 हजार रुपये मूल्य का सामान गायब है। दुकानदार के मुताबिक चोरी की कुल रकम करीब तीन लाख रुपये है।तीन अलग-अलग घटनाओं के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में चिंता बढ़ गयी है। खासकर रात के समय बंद मकानों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories