TOP BANNER
Sponsored

हत्या आरोपियों को जिंदा जलाने का प्रयास, भीड़ ने एक की ली जान

गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पिपराटांड़ में शनिवार की सुबह भीड़ के द्वारा हत्या के आरोपियों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. मामले की सूचना पर जब मौके पर पहुंच पुलिस आरोपियों को बचाकर ले जाने लगी तो पुलिस वाहन पर हमला बोलकर ग्रामीणों ने एक आरोपी की हत्या कर दी.

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 13, 2020 Jun 13 43 Views
Share

गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पिपराटांड़ में शनिवार की सुबह भीड़ के द्वारा हत्या के आरोपियों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. मामले की सूचना पर जब मौके पर पहुंच पुलिस आरोपियों को बचाकर ले जाने लगी तो पुलिस वाहन पर हमला बोलकर ग्रामीणों ने एक आरोपी की हत्या कर दी. मृतक सुरेश मरांडी था.

गौरतलब है कि बीतें 4 जून को पीरटांड़ थाना इलाके के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत पिपराटांड़ में 32 वर्षीय युवक हीरालाल किस्कू की हत्या कर दी गयी थी. युवक का शव उसके घर से थोड़ी दूरी पर एक नाला के समीप मिला था. युवक की हत्या के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया गया था. वहीं 7 नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी आरोपी फरार थे वहीं पीड़ित परिवार को लगातार धमकी दी जा रही थी.

इसे भी पढ़ें : 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 3 करोड़ से अधिक कैश ट्रांजेक्शन के मिले सबूत

MIDDLE
Sponsored

भनक लगते ही पहुंचे ग्रामीण

 

आरोपियों के धमकी दिए जाने से गांव वालों में आक्रोश था. इसी बीच शुक्रवार को ग्रामीणों को 5 आरोपियों के घर पर आने की भनक लगी. जिसके बाद काफी संख्या में लोग शनिवार की सुबह आरोपी के घर को घेर कर कमरें में आग लगा दी. हालाँकि जिस कमरे में आग लगाई गई वहां कोई भी नहीं सोया था. इसी बीच मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को घर से निकाल कर वाहन में बैठाने लगी. इसी दौरान उग्र ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया उसकी हत्या कर दी.

हत्या आरोपियों को जिंदा जलाने का प्रयास, भीड़ ने एक की ली जान

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : सड़क हादसे में एक युवक की मौत 

पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

मौके पर बीच बचाव में पुलिस के जवानों को भी चोट पहुंची. जिसके बाद हवाई फायरिंग कर पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर किया. फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गयी है. इधर, मामले की जानकारी पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र कुमार झा भी मौके पर पहुंचे हैं.

MIDDLE
Sponsored

शामिल लोगों पर की जाएगी कार्रवाई

एसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने कहा कि रेस्क्यू करके अन्य 8 लोगों को बचा लिया गया है. सभी को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है. वहीं तीर लगने से एक की मौत हो गई है. पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्थिति सामान्य है. एसपी श्री झा ने कहा कि इसमें शामिल गलत लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : स्टेट बैंक की शाखा में पहुंच एक युवक ने खुद को बताया कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories