TOP BANNER
Sponsored

12 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 3 करोड़ से अधिक कैश ट्रांजेक्शन के मिले सबूत

गिरिडीह : साइबर अपराध के शातिरों के एक बड़े गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों की गिरफ्तारी नवादा ग्राम के पिंडरिया से की गई है। इस बाबत साइबर क्राइम डीएसपी संदीप सुमन ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिले गुप्त सूचना के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 13, 2020 Jun 13 66 Views
Share

गिरिडीह : साइबर अपराध के शातिरों के एक बड़े गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों की गिरफ्तारी नवादा ग्राम के पिंडरिया से की गई है। इस बाबत साइबर क्राइम डीएसपी संदीप सुमन ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी टीम गठित कर कार्रवाई की गई। जिसमें रंगेहाथ 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 22 मोबाइल, 37 सिम कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 5 आधार कार्ड, 4 पेन कार्ड, 3 डीएल, 4 वोटर आईडी कार्ड, HP कंपनी का एक लैपटॉप, एक स्विफ्ट डिजायर वाहन बरामद किया गया है।

12 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 3 करोड़ से अधिक कैश ट्रांजेक्शन के मिले सबूत

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : सड़क हादसे में एक युवक की मौत 

MIDDLE
Sponsored

अलग-अलग तरीकों से करते थे ठगी

डीएसपी संदीप सुमन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के मोबाइल खंगालने पर पिछले डेढ़ वर्षों में 3 करोड़ से अधिक कैश ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं। बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कुछ कलकत्ता, दिल्ली में रहकर ओला, उबर की गाड़ियों को चलाते हुए ठगी का काम किया करते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कभी फर्जी बैंक अधिकारी बन, तो कभी फर्जी पेटीएम लिंक, तो कभी ऐप इंस्टाल करवाने के जरिए अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

12 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 3 करोड़ से अधिक कैश ट्रांजेक्शन के मिले सबूत

फाइनेंशियल डिटेल न करें शेयर

साइबर डीएसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे अपराध कर्मी छोटे छोटे हथकंडों को अपनाकर आमलोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहें और कभी भी लालच में आकर या अन्य कारणों से फोन पर अपना फाइनेंशियल डिटेल किसी के साथ शेयर न करें । खुद को साइबर अपराध से सुरक्षित रखें।

12 अपराधियों में तीन सगा भाई भी शामिल

गिरफ्तार अपराधियों में तीन सगे भाई समेत अन्य शामिल है। जिसमें 10 ताराटांड़ थाना क्षेत्र का है जबकि अन्य 2 अहिल्यापुर थाना इलाके का है।

MIDDLE
Sponsored

ये हुए गिरफ्तार

  • राजेश मंडल
  • संतोष मडंल
  • फूलचंद मंडल
  • विकेश प्रसाद वर्मा
  • तालेश्वर प्रसाद वर्मा
  • सुधीर प्रसाद वर्मा
  • बहादुर मंडल
  • दशरथ मंडल
  • बबलू कुमार मंडल
  • रूपेश कुमार मंडल
  • पवन यादव
  • राजेश मंडल

इसे भी पढ़ें : स्टेट बैंक की शाखा में पहुंच एक युवक ने खुद को बताया कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories