TOP BANNER
Sponsored

खेत में गिरे पेड़ की लकड़ी काटने को लेकर हिंसक झड़प, 16 घायल

डुमरी(गिरिडीह) : खेत में गिरे पेड़ की लकड़ी काटने को लेकर शनिवार को दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई. घटना में दोनों ओर से 16 लोग घायल हैं जिसमें दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल बताया जाता है कि

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 13, 2020 Jun 13 34 Views
Share

डुमरी(गिरिडीह) : खेत में गिरे पेड़ की लकड़ी काटने को लेकर शनिवार को दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई. घटना में दोनों ओर से 16 लोग घायल हैं जिसमें दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

बताया जाता है कि डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो दक्षिणी पंचायत के छप्पर टांड़ में एक खेत में लगे पेड़ के गिर जाने से पेड़ से लकड़ी कटाई को लेकर विवाद शुरू हुआ जो कि देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. जिसमें लगभग दोनों पक्षों से 8-8 की संख्या में लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पर डुमरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत करवाते हुए घायलों को डुमरी स्थित रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाया.

ये हुए घायल

घायलों में एक पक्ष से मोहन महतो, विश्वनाथ महतो, केसु महतो, महेश महतो, भागीरथ महतो, टेकलाल महतो, नरेश महतो शामिल है. वहीं दूसरे पक्ष से गिरधारी, सुरेश महतो, संजय महतो, राजू महतो,मनोज महतो, महादेव महतो, नरेश महतो,राजेंद्र महतो घायल है. रेफर किए गए घायलों में एक पक्ष का मोहन महतो एवं दूसरे पक्ष का सुरेश महतो शामिल है. वहीं अन्य की  स्थिति सामान्य है इलाज के बाद कई अपने अपने घर चले गए हैं. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories