TOP BANNER
Sponsored

अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी तेज रफ्तार कार, टला बड़ा हादसा

देवरी : चतरो – खिजुरी मुख्य मार्ग स्थित देवरी थाना मोड़ के पास एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल हुआ यूं कि सोमवार को तिसरी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रिंकेश ट्रेडर्स दुकान में अचानक घुस गया। हालांकि मौके पर उस वक्त दूकान में कोई ग्राहक नहीं था। जिसके

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 23, 2022 May 23 50 Views
Share

देवरी : चतरो – खिजुरी मुख्य मार्ग स्थित देवरी थाना मोड़ के पास एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल हुआ यूं कि सोमवार को तिसरी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रिंकेश ट्रेडर्स दुकान में अचानक घुस गया। हालांकि मौके पर उस वक्त दूकान में कोई ग्राहक नहीं था। जिसके कारण कोई बड़ा हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन दुकान में रखे लाखों रुपया का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

 

घटना के संबध में बताया जाता है कि कार संख्या JH 01 AD 1438 नावादा से बांका जा रही थी इसी क्रम में देवरी थाना गेट से थोड़ी दूर जाकर अनियंत्रित हो गई और अचानक रिंकेश ट्रेडर्स दुकान के सामने खड़ी बाईक को जोरदार ठोकर मारते हुए दुकान में सीधा जा घुसी। इस घटना में दुकान में रखा 2 कूलर,1 फ्रिज,4 बक्सा,स्टील का रेलिंग, 2 मोटरसाइकिल, 2 टुल्लू पंप मोटर क्षतिग्रस्त हो गया।

 

दुकान मालिक ने छः लाख का नुकसान का अनुमान लगाया है। वहीं सूचना मिलते ही देवरी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और आस पास के लोगों की मदद से कार को दुकान से बाहर निकाला और क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories