गावां : थाना क्षेत्र स्थित हरलाघाटी जंगल में विस्फोटक बरामदगी मामले में वन विभाग द्वारा गावां थाना में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। ज्ञात हो कि रविवार को अवैध रूप से माईका उत्खनन मामले मे वन विभाग व गावां थाना पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाकर लगभग आधा दर्जन खदानों का डोजरिंग किया गया था।इस दौरान खदान के बगल में स्थायी रूप से बनाये गये कमरे में 17 पीस जिलेटिन व 25 पिस डेटोनेटर बरामद किया गया था।
उक्त मामले में गावां थाना क्षेत्र के तराई निवासी अजय यादव पिता बालगोविन्द यादव, गोरियाचू निवासी पंकज राम पिता रामप्रसाद राम, राजेन्द्र राम पिता महाबीर राम, एवम क्षल्मण राम पिता खेदु राम पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
थाना प्रभारी पिन्टू कुमार ने कहा कि वन विभाग द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर गावां थाना में कांड संख्या 42/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अवैध माइका उत्खनन मामले में 4 पर FIR दर्ज, धंधेबाजों को गिरफ्तार में जुटी पुलिस
गावां : थाना क्षेत्र स्थित हरलाघाटी जंगल में विस्फोटक बरामदगी मामले में वन विभाग द्वारा गावां थाना में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। ज्ञात हो कि रविवार को अवैध रूप से माईका उत्खनन मामले मे वन विभाग व गावां थाना पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाकर लगभग आधा दर्जन खदानों का डोजरिंग किया
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now







