TOP BANNER
Sponsored

बचपन प्ले स्कूल में समर कैंप के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

गिरिडीह : शहर के बाभनटोली स्थित बचपन प्ले स्कूल में 5 दिवसीय समर कैंप के समापन के बाद सोमवार को स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आर के महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिन्हा एवं बंगला स्कूल की प्रिंसिपल तथा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 23, 2022 May 23 53 Views
Share

गिरिडीह : शहर के बाभनटोली स्थित बचपन प्ले स्कूल में 5 दिवसीय समर कैंप के समापन के बाद सोमवार को स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आर के महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिन्हा एवं बंगला स्कूल की प्रिंसिपल तथा इनर व्हील सनशाइन क्लब की सक्रिय सदस्या एकता प्रेरणा शामिल रही. मौके पर अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया. इसके बाद समारोह की शुरुआत की गई. इस समारोह को ग्रैंड फिनाले समारोह का नाम दिया गया.

मौके पर छोटे छोटे बच्चों ने डांस की प्रस्तुति दी, जिसे देखकर सारे अतिथि, अभिभावकगण अभिभूत हो गए. वहीं अंत में अभिभावक-बच्चों के बीच पाश्चात्य तथा भारतीय संस्कृति के मिलन की रैंप वॉक प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतोयोगिता में विजयी दो परिवार और समर कैंप में शामिल होने वाले बच्चों को पुरुस्कृत किया गया.

बताया गया कि समर कैंप में बच्चों को आकर्षक क्राफ्ट डिजाइनिंग, डांस आदि के साथ साथ पूल पार्टी, रेन डांस एवं प्रतिदिन नए नए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया. समर कैम्प के सफल आयोजन में प्रिया, वर्षा, वारीशा, अर्चना, निखिल, विनोद, राजवीर आदि ने अपना पूर्ण सहयोग दिया.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories