AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दुबई में फंसे गिरिडीह समेत झारखंड के 26 मजदूरों की हुई वतन वापसी

गिरिडीह : दुबई में फंसे झारखंड के 26 मजदूरों की सकुशल वतन वापसी शनिवार हो गई। गौरतलब है कि दुबई के अबू धाबी में गिरिडीह जिले,बोकारो व हजारीबाग के 26 मजदूर बुरी तरह से फंस गए थे।इन मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से वतन वापसी कराने की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : दुबई में फंसे झारखंड के 26 मजदूरों की सकुशल वतन वापसी शनिवार हो गई। गौरतलब है कि दुबई के अबू धाबी में गिरिडीह जिले,बोकारो व हजारीबाग के 26 मजदूर बुरी तरह से फंस गए थे।इन मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से वतन वापसी कराने की गुहार लगाई थी। सभी मजदूर एनसीसी कंपनी में सप्लायर में काम रहे थे, लेकिन पिछले चार महीने से इनको कोई वेतन नहीं दिया जा रहा था। तनख्वाह मांगने पर तरह-तरह की धमकियां दी जा रही थी।सभी मजदूरों को एक कमरे में बंद करके रखा गया था और महज एक समय खाना दिया जा रहा था।पास में एक रुपये नहीं था और खाने के लाले पड रहें थे।

वापसी की लगाई थी गुहार

परेशान मजदूरों ने एक प्रवासी ग्रुप के माध्यम से भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी और भारत के विदेश मंत्री के नाम से संदेश भेजा था। प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने इन मजदूरों से बात कर उन्हें वतन वापसी कराने के लिए मिडिया के माध्यम से सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी थी। दुबई के अबू धाबी से वतन वापसी करनेवाले मजदूर गिरिडीह जिले के बगोदर,हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़, टाटीझरिया बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

इन मजदूरों की हुई वापसी

गिरिडीह जिले बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो के संजय कुमार,विनोद महतो, भुवनेश्वर साव, खेतको के गुलाबचंद महतो,संजय कुमार महतो, विनोद महतो, सुखदेव कुमार महतो, सरयू महतो, अर्जुन महतो, गोविंद महतो,पोचरी के महेश रविदास,संजय रविदास,सेवा रविदास,गंगा रविदास छत्रधारी रविदास,नंदकिशोर रविदास,अजय रविदास शामिल हैं, वहीं हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के जोबर फुसरो के धानेश्वर कुमार,दशरथ महतो,सिरैय के बबलू रविदास,सारूकुदर के मुस्ताक अंसारी,टाटीझरिया थाना क्षेत्र के होलंग के मोहन महतो,बोकारो जिले चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के सिधाबारा के अर्जुन रविदास,मनोज रविदास,दुलारचंद महतो ,टुकामेन महतो शामिल हैं। सभी मजदूरों ने इसके लिए समाजसेवी सिकन्दर अली के साथ-साथ सभी मिडिया वाले को धन्यवाद दिया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसे भी पढ़ें : चोरी के चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता वार्ता कर दी जानकारी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories