TOP BANNER
Sponsored

चोरी के चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता वार्ता कर दी जानकारी

जमुआ (गिरिडीह) : बढ़ते चोरी के मामले में जमुआ थाना पुलिस ने कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नावाडीह पंचायत के पंचायत सचिव बसंत कुमार वर्मा के द्वारा लिखित आवेदन देकर तीन सोलर लाइट

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 19, 2020 Jul 19 67 Views
Share

जमुआ (गिरिडीह) : बढ़ते चोरी के मामले में जमुआ थाना पुलिस ने कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नावाडीह पंचायत के पंचायत सचिव बसंत कुमार वर्मा के द्वारा लिखित आवेदन देकर तीन सोलर लाइट की बैटरी एवं एक ट्रैक्टर की बैटरी चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर जमुआ थाना में कांड संख्या 163/ 20 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही थी।

एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले को लेकर जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक विनय कुमार राम के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था। जिसके बाद दल ने मामले का उद्भेदन करते हुए निशू पटेल, विकास कुमार वर्मा, पंकज कुमार वर्मा तथा उपेंद्र कुमार दास को गिरफ्तार किया है।

MIDDLE
Sponsored

एसडीपीओ ने बताया कि इस कांड का मास्टरमाइंड पंकज कुमार वर्मा है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं इन सभी की निशानदेही पर चोरी की गई बैटरी एवं चोरी को अंजाम देने में प्रयोग की गई बाइक को ज़ब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में 5 अपराधी शामिल थे। जिसमें विपिन कुमार वर्मा फिलहाल फरार है बताया कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छापेमारी दल में इंस्पेक्टर विनय कुमार राम, थाना प्रभारी संतोष कुमार, परी पु आ नि अभिषेक कुमार रंजन, अनिता कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक नरेश कुमार यादव, संजय कुमार शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories