TOP BANNER
Sponsored

चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने व्यवसाइयों से किया अनुरोध, सुबह 8 से 1 बजे तक ही करें व्यवसाय

गिरिडीह : बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गिरिडीह जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने व्यवसायियों से सुबह 8 से 1 बजे तक ही व्यवसाय करने का अनुरोध किया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा पत्र जारी कर कहा गया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सर्वप्रथम अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा पर ध्यान

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 19, 2020 Jul 19 41 Views
Share

गिरिडीह : बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गिरिडीह जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने व्यवसायियों से सुबह 8 से 1 बजे तक ही व्यवसाय करने का अनुरोध किया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा पत्र जारी कर कहा गया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सर्वप्रथम अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा पर ध्यान दें। क्योंकि कोरोना में अकेले सरकार, प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा कर्मी आदि कोई नहीं लड़ सकता है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जिला के प्रत्येक नागरिक को आगे आकर अपना फर्ज निभाना होगा।

पत्र में बताया गया है कि झारखंड के कई जिलों में व्यवसायियों ने स्वयं निर्णय लिया है कि दवा एवं खाद्य पदार्थों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने 31 जुलाई तक बंद रखेंगे।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा अपील किया गया है कि इस दौरान व्यवसाई मास्क नहीं इस्तेमाल करने वाले, पारस्परिक दूरी की अवहेलना करने वाले एवं जहां-तहां थूकने वालों को टोकने एवं कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने का प्रयास करें।

MIDDLE
Sponsored

 

इसे भी पढ़ें : चोरी के चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता वार्ता कर दी जानकारी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories