TOP BANNER
Sponsored

अब बदल जाएगा आपका पैन कार्ड, QR कोड में होगा सबकुछ

PAN 2.0 को मोदी सरकार ने दी मंजूरी केंद्र सरकार ने सोमवार को 1435 करोड़ रुपए की PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. अब जल्द आपको अपडेटेड पैन कार्ड मिलेगा. नए पैन कार्ड में QR कोड भी होगा. इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा. एक तरह से यह प्रोजेक्ट तकनीक आधारित

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 26, 2024 Nov 26 76 Views
Share

PAN 2.0 को मोदी सरकार ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने सोमवार को 1435 करोड़ रुपए की PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. अब जल्द आपको अपडेटेड पैन कार्ड मिलेगा. नए पैन कार्ड में QR कोड भी होगा. इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा. एक तरह से यह प्रोजेक्ट तकनीक आधारित परिवर्तन को सुनिश्चित करेगा. इससे करदाताओं को सेवाओं की पहुंच में आसानी, सेवाओं की त्वरित डिलीवरी, गुणवत्ता में सुधार, डेटा की निरंतरता, पर्यावरण के अनुकूल और किफायती तथा सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने आयकर विभाग के तहत इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी. परियोजना के बारे में बताते हुए, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रौद्योगिकी-संचालित करदाता पंजीकरण सेवाओं, पहुंच में आसानी, तेज सेवा वितरण और बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है. वर्तमान में लगभग 78 करोड़ पैन जारी किए गए हैं। इनमें से 98 प्रतिशत पैन व्यक्तिगत स्तर पर जारी किए गए हैं.

MIDDLE
Sponsored

क्या पुराना पैन कार्ड अभी भी काम करेगा?
आगर आप सोच रहे हैं कि क्या आपको नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की आवश्यकता है या आपका वर्तमान पैन अमान्य हो जाएगा, तो केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया है कि आपके मौजूदा पैन नंबर को बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है. हालांकि, आपको अपग्रेड प्रक्रिया में शामिल होना होगा जिसके बाद आप एक नया पैन कार्ड हासिल कर सकते हैं.

पेपरलेस और ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
अपडेटेड पैन कार्ड नई सुविधाओं के साथ आएगा, जिसमें क्यूआर कोड भी शामिल है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह अपग्रेड निशुल्क होगा और नया कार्ड सीधे आप तक पहुंचाया जाएगा. मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा और डिजिटल बैकबोन को नए तरीके से लाया जाएगा. सरकार का कहना है कि वो इस प्रोजेक्ट के जरिए सामान्य बिजनेस आइडेंटिफायर बनाने की कोशिश करेगी. अपडेशन की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस और ऑनलाइन होगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories