AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड में किसकी सरकार? जानें Exit Polls में कौन जीत रहा सियासी ‘रण’

Jharkhand Exit Poll : झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान हो चुका है, जिसके बाद एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं. चार एग्जिट पोल के नतीजों में से 3 में साफतौर पर बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है. वहीं, चौथे एग्जिट पोल में भी एनडीए मजबूत


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Jharkhand Exit Poll : झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान हो चुका है, जिसके बाद एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं. चार एग्जिट पोल के नतीजों में से 3 में साफतौर पर बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है. वहीं, चौथे एग्जिट पोल में भी एनडीए मजबूत स्थिति में है. हालांकि, चौथे एग्जिट पोल में कड़ी टक्कर वाली 20 सीटों पर एग्जिट पोल के नतीजे नहीं दिए गए हैं.

MATRIZE एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार इस चुनाव में झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 42-47 पर BJP के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन कब्जा जमाने जा रहा है. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन को 25-30 सीटें मिलने का अनुमान है. 1-4 सीटें अन्य दलों के खाते में जाने की संभावना जताई गई है.

CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए गठबंधन को 45-50 सीटें मिल सकती हैं. जेएमएम के INDIA  गठबंधन को 35-38 वहीं अन्य को 3 से लेकर 5 सीटें तक मिल सकती हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

JVC एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी लीडिंग एनडीए गठबंधन को राज्य में 40-44 सीटें मिलने की उम्मीद है. JMM के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन को यहां 30-40 सीटें मिल सकती हैं. अन्य की बात करें तो उन्हें यहां सिर्फ एक सीट मिलने का अनुमान है.

सी वोटर के सर्वे में उन 20 सीटों को शामिल नहीं किया गया है, जिन पर दोनों गठबंधनों के बीच कड़ा मुकाबला है.

 सी वोटर के सर्वे की बात करें तो इसमें कड़े मुकाबले वाली 20 सीटों को शामिल नहीं किया गया है. बाकी 81 में से 20 सीटों को छोड़कर यानी 61 सीटों में से एनडीए को 34 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, INDIA गठबंधन को 26 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में यहां 1 सीट जा सकती है. अगर बची हुई 20 सीटों मे से सभी एनडीए को मिल जाती हैं तो उनकी सीटों की संख्या 54 हो जाएगी और एनडीए की सरकार बन जाएगी. अगर ये सीटें INDIA को मिल जाती हैं तो उनकी सीटों की संख्या 46 हो जाएगी और INDIA दोबारा सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी. अगर इसमें से आधी-आधी यानी 10-10 सीटें दोनों दलों को मिल जाती हैं तो एनडीए की सीटें 44 और INDIA की 36 हो जाएंगी. इन 20 सीटों में 50-50 होने पर भी एनडीए बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सी वोटर के सर्वे में इलाकों का हाल

छोटा नागपुर

 NDA को 42.1 फीसदी वोट और 14 सीट

 INDIA  गठबंधन को 39.8 फीसदी वोट और 6 सीट

अन्य के खाते में गए 18.1 फीसदी वोट, लेकिन 0 सीट

 यहां 8 सीटों पर कांटे की टक्कर है.

पलामू

 NDA को 47.7 फीसदी वोट और 7 सीट

INDIA  गठबंधन को 35.5 फीसदी वोट और 2 सीट

अन्य के खाते में गए 16.8 फीसदी वोट, लेकिन 0 सीट

 इस इलाके में 2 सीटों पर कांटे की टक्कर है.

संथाल

 NDA को 38.5 फीसदी वोट और 6 सीट

 INDIA  गठबंधन को 44.6 फीसदी वोट और 10 सीट

 अन्य के खाते में गए 16.9 फीसदी वोट, लेकिन 0 सीट

 यहां पर भी 2 सीटों पर कांटे की टक्कर है.

23 नवंबर को आएंगे चुनावी नतीजे

बता दें कि झारखंड में दो चरणों में मतदान हुआ है, जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग हुई और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान हुई. अब 23 नवंबर को मतगणना होगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories