TOP BANNER
Sponsored

आज चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, राहुल गांधी समेत I.N.D.I.A के दिग्गज नेता होंगे शामिल

झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन चौथी बार आज यानी कि 28 नवंबर की शाम 4:00 बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाएंगे. हेमंत सोरेन ने इस बार के शपथग्रहण समारोह में पक्ष से लेकर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 28, 2024 Nov 28 146 Views
Share

झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन चौथी बार आज यानी कि 28 नवंबर की शाम 4:00 बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाएंगे. हेमंत सोरेन ने इस बार के शपथग्रहण समारोह में पक्ष से लेकर विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं को न्योता भेजा है. इस शपथ ग्रहण समारोह के कारण जारी एक आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है. इस आदेश के मुताबिक रांची के सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है.आदेश में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथग्रहण समारोह आयोजित होने वाला हैं. ऐसे में जिले में काफी भीड़ होगी, जिस कारण जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे.

शहर में लग सकता है जाम इसलिए स्कूल रहेंगे बंद
मोराबादी, रांची में आयोजित , इस शपथग्रहण समारोह में पूरे राज्य से लगभग एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है. बाहर से आने वाले लोग अपने निजी वाहनों और बसों से शपथग्रहण मैदान तक पहुचेंगे. जिस कारण शहर में जाम जैसे हालात बनने की संभावना है, आदेश में आगे कहा गया कि ऐसी स्थिति में स्कूल चलने के कारण स्कूल बस से आने वाले छात्र घंटों तक जाम में फंस सकते हैं, जो उनके लिए ठीक नहीं होगा. इसके साथ ही आदेश में यह भी बताया गया कि कई अभिभावक स्कूल बंद करने की अपील कर रहे हैं. यही कारण है कि आज सभी स्कूल को बंद रखने का आदेश दिया गया है.

शपथग्रहण समारोह में ये इन दिग्गजों को न्योता
हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण समारोह का न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी , मल्लिकार्जुन खड़गे , प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान , सुखविंदर सिंह सुक्खू, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, महबूबा मुफ्ती ,उदय स्टालिन, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी सहित कई दिग्गज नेताओं को नेता भेजा है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories