AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तनाव में रहने की सामने आ रही बात

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के करहरबारी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक सातो चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र महेश चौधरी था। बताया गया कि युवक घर के पास स्थित काली मंदिर के सीलिंग में लगे हुक में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। घटना की सूचना पर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के करहरबारी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक सातो चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र महेश चौधरी था।

बताया गया कि युवक घर के पास स्थित काली मंदिर के सीलिंग में लगे हुक में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। घटना की सूचना पर पचम्बा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। इस दौरान उन्होंने फांसी लगाए जाने वाले स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आस पड़ोस के लोगों और परिजनों से पूछताछ की।

मौके पर थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह मुखिया मुमताज अंसारी द्वारा इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद वो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या ही प्रतीत होता है। मृतक का भाई गणेश चौधरी व आसपास के लोगों से जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार वह अत्यधिक शराब का सेवन करता था और हमेशा तनाव में रहता था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

थाना प्रभारी ने कहा कि सम्भवतः नशा के कारण आवेश में आकर उसने यह कदम उठा लिया हो। परिजन के द्वारा किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। वहीं मृतक के बड़े भाई गणेश चौधरी का फर्द बयान लेकर तत्काल यूडी कांड दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories