TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह पहुंचे मंत्री बादल पत्रलेख, दिवंगत नरेंद्र सिन्हा के परिवार से की मुलाकात

गिरिडीह : झारखण्ड के कृषि पशुपालन सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे. इस दौरान उनके साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उमंग सिंगार, झारखण्ड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा,संजय लाल पासवान, महगामा विधायक दीपिका पांडेय भी मौजूद थी. सबसे पहले मंत्री समेत अन्य दिवंगत नरेंद्र सिन्हा (छोटन) के शहरी क्षेत्र स्थित

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 6, 2020 Aug 6 48 Views
Share

गिरिडीह : झारखण्ड के कृषि पशुपालन सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे. इस दौरान उनके साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उमंग सिंगार, झारखण्ड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा,संजय लाल पासवान, महगामा विधायक दीपिका पांडेय भी मौजूद थी. सबसे पहले मंत्री समेत अन्य दिवंगत नरेंद्र सिन्हा (छोटन) के शहरी क्षेत्र स्थित बरमसिया आवास पर गये.  इस दौरान सभी ने दिवंगत नरेंद्र सिन्हा के पारिवारिक सदस्यों से मुलाक़ात की और उनके आकस्मिक निधन पर शोक जताया.

 

इसके बाद सभी नया परिसदन भवन पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. इसके बाद मंत्री पत्रकारों से मुखातिब हुए मौके पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र सिन्हा के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति पहुंची है. दुःख के इस घडी में कांग्रेस के लोग पुरे परिवार के साथ खड़े हैं. कहा कि इलाज के अभाव में उनकी मौत को लेकर जो चर्चा है इस पर सरकार की नज़र है. लिखित शिकायत ली जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

 

इस दौरान मंत्री श्री बादल ने कहा कि हमारा राज्य भले ही खनिज संपदा से परिपूर्ण है फिर भी हमारा राज्य कमजोर है क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा फॉर्मेट ऐसा बनाया गया जिससे इस राज्य का दोहन होता है. सरकार के गठन के बाद से ही केन्द्र सरकार झारखंड सरकार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. कोरोना काल में केन्द्र सरकार से राज्य सरकार ने विशेष पैकेज की मांग किया था, लेकिन हेमंत सरकार द्वारा मांगे गए विशेष पैकेज पर भी केन्द्र सरकार का कोई सार्थक पहल नहीं रहा. पैकेज मिलता तो कई ठोस कदम उठाएं जाते.

MIDDLE
Sponsored

 

इस दौरान गिरिडीह जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, नवीन चौरसिया, उपेन्द्र सिंह, कांग्रेस नेत्री डा. मंजू कुमारी, बलराम यादव, संतोष राय , अशोक विश्वकर्मा, ऋषिकेश मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories