TOP BANNER
Sponsored

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण का आरोप, युवक गिरफ्तार

Tisri : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में नाबालिग के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तिसरी थाना अंतर्गत एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसला कर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 16, 2025 Sep 16 138 Views
Share

Tisri : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में नाबालिग के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

तिसरी थाना अंतर्गत एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसला कर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप एक युवक पर लगा है। पीड़िता की मां ने एसोसिएशन फॉर वालंटियर एक्शन के अजय पाठक और राजेश सिंह के साथ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने किशोरी का कई बार शारीरिक शोषण किया और अब बातचीत बंद होने पर लगातार धमकियां दे रहा था, जिससे पीड़िता मानसिक तनाव में है।

MIDDLE
Sponsored

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कांड संख्या 83/25 के तहत पोक्सो समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया।

इसी तरह, हाल ही में लोकाय थाना क्षेत्र के थानसिंहडीह ओपी में भी पोक्सो का एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories