AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह का ऐतिहासिक पचम्बा दुर्गा मंडप नवरात्रि महोत्सव के लिए तैयार

145 साल से जुड़ी है भक्तों की आस्था गिरिडीह : शारदीय नवरात्रि की गूंज पूरे गिरिडीह में सुनाई देने लगी है। 1880 में टिकैत राशबिहारी सिंह द्वारा स्थापित पचम्बा दुर्गा मंडप इस बार भी भव्यता और श्रद्धा का अद्भुत संगम पेश करने को तैयार है। यह प्राचीन स्थल हर साल हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

145 साल से जुड़ी है भक्तों की आस्था

गिरिडीह : शारदीय नवरात्रि की गूंज पूरे गिरिडीह में सुनाई देने लगी है। 1880 में टिकैत राशबिहारी सिंह द्वारा स्थापित पचम्बा दुर्गा मंडप इस बार भी भव्यता और श्रद्धा का अद्भुत संगम पेश करने को तैयार है। यह प्राचीन स्थल हर साल हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।

2,100 महिलाओं के साथ भव्य कलश शोभायात्रा का होगा आयोजन

नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा में 2100 महिलाएं पारंपरिक परिधान में शामिल होंगी। मां दुर्गा के जयकारों और मंगल ध्वनि से पूरा शहर भक्ति के रंग में रंग जाएगा।

पंचमी से सप्तमी तक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम की रहेगी धूम

पंचमी से सप्तमी तक स्थानीय विद्यालयों और सांस्कृतिक समूहों की मनमोहक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियाँ माहौल को और भी जीवंत बनाएंगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

महाअष्टमी की रात भव्य भक्ति जागरण रहेगा आकर्षण

महाअष्टमी को होगा भक्ति रस का अद्भुत संगम, जब भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका निशा दुबे अपने सुरीले भजन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। यह रात श्रद्धा और उत्साह का मुख्य आकर्षण बनेगी।

 

महानवमी पर गूंजेगी आर्यन बाबू की मधुर आवाज

महानवमी पर देशभर में लोकप्रिय बाल भजन गायक आर्यन बाबू मां दुर्गा की महिमा का गान करेंगे। उनकी मधुर और मनमोहक आवाज श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर देगी।

रोशनी सुरक्षा और भव्य सजावट का विशेष इंतजाम

समिति के सचिव दीपक साह ने बताया कि मंडप की भव्य साज सज्जा आधुनिक लाइटिंग स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं, ताकि पचम्बा दुर्गा मंडप इस बार भी नवरात्रि का सबसे यादगार और आस्था से भरा केंद्र बने।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories