TOP BANNER
Sponsored

नहाने के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत, बचाने गया भाई भी हुआ घायल

गावां (गिरिडीह) : गावां ब्लॉक मोड़ के समीप शुक्रवार को तालाब में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। युवक गावां के धनेता गांव निवासी 28 वर्षीय कुमार भुला था। वह मजदूरी का काम किया करता था। घटना को लेकर लखन भुला ने बताया कि दोनों काम की तलाश में निकले थे। काम नहीं मिलने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 17, 2020 Jul 17 64 Views
Share

गावां (गिरिडीह) : गावां ब्लॉक मोड़ के समीप शुक्रवार को तालाब में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। युवक गावां के धनेता गांव निवासी 28 वर्षीय कुमार भुला था। वह मजदूरी का काम किया करता था।

घटना को लेकर लखन भुला ने बताया कि दोनों काम की तलाश में निकले थे। काम नहीं मिलने पर वापस लौट रहे थे। इसी बीच कुमार भुला ने नहाने की बात कही, जिसपर लखन ने उसे नहाने और खुद वहां लेटने की बात कही। जिसके बाद नहाने के क्रम में वह डूब गया। आवाज सुन लखन भी उसे बचाने कूद पड़ा जिसमें वह भी घायल हो गया। हो हल्ला पर ग्रामीण जुटे और दोनों को निकाला जिसमें कुमार की मौके पर मौत हो गई। घायल लखन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अन्य खबरें : 100 दिनों के बाद मलेशिया से आया रामेश्वर महतो का शव, मचा कोहराम 

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories