TOP BANNER
Sponsored

कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के नए पदाधिकारियों को डॉ समीर राज चौधरी ने किया सम्मानित

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य विभाग के उपाध्यक्ष डॉक्टर समीर राज चौधरी ने शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर नए मनोनीत स्वास्थ्य विभाग के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता एवं स्वास्थ्य विभाग प्रभारी मोहम्मद इमरान अंसारी को बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर डॉक्टर समीर राज चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग में हो रही लापरवाही

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 17, 2020 Jul 17 42 Views
Share

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य विभाग के उपाध्यक्ष डॉक्टर समीर राज चौधरी ने शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर नए मनोनीत स्वास्थ्य विभाग के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता एवं स्वास्थ्य विभाग प्रभारी मोहम्मद इमरान अंसारी को बुके देकर सम्मानित किया।

मौके पर डॉक्टर समीर राज चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग में हो रही लापरवाही पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे समाज को आज एक बेहतर स्वास्थ्य सेवा की आवश्यकता है कहा कि डॉक्टर पी नैयर की अध्यक्षता में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही है।

इसे भी पढ़ें : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत, बचाने गया भाई भी हुआ घायल 

MIDDLE
Sponsored

वहीं नव मनोनीत जिला अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता ने कहा कि गिरिडीह सदर अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही पर सख्ती से निपटेंगे। कहा कि किसी को भी उचित स्वास्थ्य सेवा ना मिले तो वह लिखित आवेदन के साथ संपर्क कर सकते हैं।

मो इमरान ने चैताडीह स्थित अस्पताल में धांधली की बात कही। कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। सभी ने लोगों से कोरोना महामारी में बच कर रहने और खानपान पर ध्यान देने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें : 100 दिनों के बाद मलेशिया से आया रामेश्वर महतो का शव, मचा कोहराम 

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories