AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

300 फिट के बिजली टॉवर पर चढ़ गया युवक, किया जमकर ड्रामा

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना इलाके के घाघरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक को लोगों ने 300 फिट ऊंचे बिजली टॉवर पर चढ़े देखा। हो हल्ला पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी और सभी युवक से नीचे उतरने की गुजारिश करने लगे, लेकिन इस दौरान युवक किसी की

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 5, 2024 Mar 5 43 Views
Share

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना इलाके के घाघरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक को लोगों ने 300 फिट ऊंचे बिजली टॉवर पर चढ़े देखा। हो हल्ला पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी और सभी युवक से नीचे उतरने की गुजारिश करने लगे, लेकिन इस दौरान युवक किसी की सुनने को तैयार नहीं दिखा।

 

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने युवक की पहचान बगोदर के भुइयां टोला निवासी रति भुइयां के रूप में की। युवक को बार बार समझाने की कोशिश करने के बाद भी जब वह हाई वोल्टेज बिजली टावर से उतरने को तैयार नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी। सूचना पर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो आदि मौके पर पहुंचे और युवक से वार्ता की।

 

काफी मान मनोबल के बाद लोग कामयाब हुए और युवक फिर बिजली टॉवर से नीचे उतरा। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो वह नशे की हालत में था। जिस तरह उसने चालू लाइन वाले टावर पर चढ़ने की जहमत उठाई यह उसके लिए जानलेवा साबित हो सकता था। हालांकि गनीमत रही कि काफी प्रयास के बाद वह सकुशल नीचे उतर गया। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories