AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला अपने आगे के सफर के लिए हुई रवाना

दुमका : सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला आखिरकार चार दिनों की जद्दोजहद झेलने के बाद अपने आगे के सफर के लिए रवाना हो गई।प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।बता दें कि दुमका जिला में प्रवेश करने के बाद स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। जिसके बाद चार दिनों तक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दुमका : सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला आखिरकार चार दिनों की जद्दोजहद झेलने के बाद अपने आगे के सफर के लिए रवाना हो गई।प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।बता दें कि दुमका जिला में प्रवेश करने के बाद स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। जिसके बाद चार दिनों तक तमाम घटनाक्रम हुए। चार दिन बाद स्वस्थ होने के बाद वो अपने सफर के लिए निकल पड़ी। जब पीड़िता अपने पति के साथ निकल रही थी उस वक्त एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने खुद सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी।वह तो अपने बाइक से निकली पर उनके आगे पीछे वाहन पर सुरक्षाकर्मी चल रहे थे। महिला पहले से तय रूट नेपाल के लिए निकली हैं।पीड़ित दंपत्ति ने जाते समय पत्रकारों से भी बातचीत किए।कहा भारत के लोग अच्छे हैं,लेकिन इस घिनौनी घटना को अंजाम कुछ अपराधी किस्म के लोगों ने दी है।उनके साथ जो कुछ भी हुआ है ये समाज में कहीं से ठीक नहीं है।जाते वक्त दोनों दंपति के आंखों में आंसू आ गए।

बता दें कि दुष्कर्म मामले में प्रशासन ने विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत पीड़िता को दस लाख का मुआवजा सोमवार को दिया था। पीड़िता के पति को दुमका डीसी और एसपी ने दी।पीड़िता के पति ने प्रशासनिक कार्रवाई के लिए पुलिस और सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मामले में तुरंत कार्रवाई की गई और दोषियों को पकड़ लिया गया।इधर मामले में झारखण्ड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने मुख्य सचिव, डीजीपी और दुमका एसपी से रिपोर्ट मांगा है। कोर्ट मामले में सात मार्च को सुनवाई करेगी।

 

बता दें कि एक मार्च को अपने पति के साथ बाइक टूर पर निकली स्पेनिश महिला के साथ दुमका के हंसडीहा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी।मामला सामने आने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।लेकिन चार दिनों बाद भी अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories