AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कांग्रेस नेता डॉ समीर राज चौधरी के फेसबुक पर किया था गलत कमेंट, हुई कार्रवाई

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. समीर राज चौधरी के फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट किये जाने के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायत के बाद पुलिस ने गलत कमेंट करने वाले शख्स को थाना बुलाकर माफीनामा बॉन्ड भरवाया। बता दें कि आरोपित शख्स नगर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. समीर राज चौधरी के फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट किये जाने के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायत के बाद पुलिस ने गलत कमेंट करने वाले शख्स को थाना बुलाकर माफीनामा बॉन्ड भरवाया। बता दें कि आरोपित शख्स नगर थाना क्षेत्र के भण्डारीडीह का रहने वाला 42 वर्षीय उमर मुख्तार है। आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के बाद डॉ. समीर राज ने इसके विरुद्ध ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
डॉ. समीर ने त्वरित कार्रवाई के लिए गिरिडीह पुलिस को धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि लगातार पुलिस द्वारा अपील किये जाने के बाद भी लोग सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी किये जाने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं पुलिस भी सक्रियता के साथ आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है। लगातार पुलिस द्वारा गलत पोस्ट करने वालों को बुलाकर थाने में माफीनामा बॉन्ड के साथ भविष्य में गलती न करने की सख्त हिदायत दी जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories