AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वज्रपात से महिला की गई जान, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित बेरिया गांव में शनिवार की सुबह आसमानी कहर में एक महिला की जान चली गई। मृतिका बेरिया ठाकुर टोला निवासी टुपलाल मंडल की 30 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी थी।   पूजा कर लौट रही थी वापस स्थानीय लोगों की मानें तो सरस्वती शनिवार की सुबह पूजा करने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित बेरिया गांव में शनिवार की सुबह आसमानी कहर में एक महिला की जान चली गई। मृतिका बेरिया ठाकुर टोला निवासी टुपलाल मंडल की 30 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी थी।

 

पूजा कर लौट रही थी वापस

स्थानीय लोगों की मानें तो सरस्वती शनिवार की सुबह पूजा करने मंदिर गई हुई थी। पूजा करके जब वह वापस घर लौट रही थी तभी वज्रपात हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया सरस्वती से थोड़ी आगे और भी महिलाएं थी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार का ढांढ़स बंधाया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories