TOP BANNER
Sponsored

कौन पढ़ रहा आपके WhatsApp Messages? ऐसे करें चेक

डिजिटल डेस्क : मैसेजिंग ऐप्स की बात करें तो दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल WhatsApp किया जाता है. ऑफिस की चर्चा हो या फिर पर्सनल बातचीत WhatsApp का इस्तेमाल हर जगह होता है. ऐसे में क्या हो अगर कोई आपके मैसेज पढ़ रहा हो? कई लोगों के साथ ऐसा हो चुका है और आप भी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 11, 2022 Sep 11 110 Views
Share

डिजिटल डेस्क : मैसेजिंग ऐप्स की बात करें तो दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल WhatsApp किया जाता है. ऑफिस की चर्चा हो या फिर पर्सनल बातचीत WhatsApp का इस्तेमाल हर जगह होता है. ऐसे में क्या हो अगर कोई आपके मैसेज पढ़ रहा हो? कई लोगों के साथ ऐसा हो चुका है और आप भी इसके शिकार हो सकते हैं.

आपकी वॉट्सऐप चैट्स पर नजर रखना किसी जान-पहचान वाले शख्स के लिए बहुत आसान काम है. कोई ऐसा शख्स जो आपका दोस्त या रिलेटिव हो आसानी से आपकी वॉट्सऐप चैट्स पर नजर रख सकता है. इसके लिए उसे सिर्फ कुछ मिनट के लिए आपके फोन की जरूरत होगी.

हम किसी हैकिंग की बात नहीं कर रहे, बल्कि उस मामूली बात पर चर्चा कर रहे जिस पर लोगों का ध्यान कम जाता है. WhatsApp Web और मल्टी डिवाइस सपोर्ट जैसे वॉट्सऐप फीचर्स का नाम आपने सुना होगा.

MIDDLE
Sponsored

 

अगर कोई शख्स एक बार आपका फोन हासिल कर किसी दूसरे डिवाइस पर अकाउंट लॉगइन कर लें, तो वो आपके मैसेज आसानी से पढ़ सकता है. इससे बचने के लिए आपको अपने वॉट्सऐप पर एडिशनल सिक्योरिटी फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए.

 

आपको चेक करनी चाहिए ये सेटिंग?

आप चेक कर सकते हैं कि किसी ने आपके अकाउंट को लॉगइन तो नहीं किया है? इसके लिए आपको वॉट्सऐप ओपन करना होगा. यहां आपको Linked Device का ऑप्शन मिलेगा.

इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको उन सभी डिवाइसेस की जानकारी मिल जाएगी, जिस पर आपका अकाउंट लॉग्ड-इन है. अगर आपको कोई अननोन डिवाइस नजर आता है, तो आप समझ जाइए कहीं और आपका व्हाट्सएप लॉगिन है और लोग आपके mesaage पढ़ रहे हैं.हालांकि घबराने की आवश्यकता नहीं आप लिंक डिवाइस को वहां से रिमूव कर सकते हैं. इसके बाद कोई आपका मैसेज नहीं पढ़ पाएगा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories