AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची हिस्सा मामले में 11 नामजद आरोपियों के विरुद्ध सीआईडी ने चार्ज शीट दाखिल की

राँची : राजधानी राँची में 10 जून 2022 को मेन रोड में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा मामले में झारखण्ड सीआईडी ने शनिवार को 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ अपनी चार्जशीट दायर कर दी है। केस के अनुसंधानक सीआईडी डीएसपी महेंद्र सिंह मुंडा ने चार्जसीट दायर की है।   सभी आरोपियों पर यह


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राँची : राजधानी राँची में 10 जून 2022 को मेन रोड में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा मामले में झारखण्ड सीआईडी ने शनिवार को 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ अपनी चार्जशीट दायर कर दी है। केस के अनुसंधानक सीआईडी डीएसपी महेंद्र सिंह मुंडा ने चार्जसीट दायर की है।

 

सभी आरोपियों पर यह आरोप है कि उन्होंने सुनियोजित तरीके से इस हिंसा को अंजाम दिया।जिन लोगों पर चार्जशीट दाखिल की गई है, उनमें मोहम्मद अमजद, इरफान जुवेर आलम उर्फ इरफान अंसारी, मोहम्मद माज, अरमान हुसैन, सरफराज आलम,शहबाज, अफसर आलम और रमजान अली शामिल हैं। इनके अलावा चार्जशीट में उन दोनों मृतकों मुद्दस्सिर उर्फ कैफी और मोहम्मद साहिल के नाम भी शामिल हैं। जिनकी उपद्रव के दौरान गोली लगने से मौत हुई थी। सभी आरोपियों पर एक साजिश के तहत सुनियोजित तरीके से बवाल मचाने, सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश करने, शहर को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने का प्रयास करने और उन्हें उपद्रव से रोकने पहुंचे पुलिस अफसरों पर जानलेवा हमला करने के आरोपों की पुष्टि हुई है। सीआइडी ने अपनी चार्जशीट में आगे यह भी लिखा है कि अन्य आरोपियों के विरुद्ध अनुसंधान जारी है।

क्या है पूरा मामला

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गौरतलब है कि 10 जून को जुमे की नमाज के बाद राँची के मेन रोड इलाके में भाजपा नेता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर जबर्दस्त हिंसा हुई थी । उपद्रवियों ने पूरे मेन रोड में जमकर तांडव मचाया था। इस उपद्रव में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपद्रव के दिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां भी चलाई थी।जिसमें दो उपद्रवी मारे गए थे। पूरे मामले को लेकर राँची के हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, कोतवाली और लोअर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मामले को लेकर जब कई तरह के सवाल उठने लगे तब सीआईडी ने केस को टेकओवर कर लिया था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories