TOP BANNER
Sponsored

आ गया फिर वीकेंड लॉकडाउन, आज ही कर ले कल की राशन-सब्जी का इंतजाम

गिरिडीह : कोरोना के संक्रमण को पूर्णतया नियंत्रित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह दिनांक 24 जून 2021 तक प्रातः 6:00 बजे तक बढ़ा दिया है। इस दौरान सभी प्रकार की दुकानों को सोमवार से शनिवार तक अपराह्न 4:00 बजे तक संचालन करने की अनुमति दी गई है। जारी निर्देश के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 19, 2021 Jun 19 34 Views
Share

गिरिडीह : कोरोना के संक्रमण को पूर्णतया नियंत्रित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह दिनांक 24 जून 2021 तक प्रातः 6:00 बजे तक बढ़ा दिया है। इस दौरान सभी प्रकार की दुकानों को सोमवार से शनिवार तक अपराह्न 4:00 बजे तक संचालन करने की अनुमति दी गई है।

जारी निर्देश के अनुसार आज फिर शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह के 6 बजे तक पूर्णतया तालाबंदी रहेगा। इस दौरान फल, सब्जी, किराना सामग्री, मिठाई एवं अन्य खाद सामग्री की दुकाने बंद रहेंगी। इस दौरान सिर्फ स्वास्थ्य से संबंधित दवा दूकान, जांच घर इत्यादि खुले रहेंगे। इसलिए कल के राशन और सब्जी का इंतजाम आज ही कर ले.

आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह के आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. निजी वाहनों समेत सामान्य आवागमन भी बंद रहेगा.

MIDDLE
Sponsored

शनिवार शाम 4:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे के बीच में सिर्फ दूध के स्टोर, दवा की दुकानें/ स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रतिष्ठान खुले रहेंगे।

प्रमाण पत्र दिखाकर वैक्सीन लेने जा सकेंगे.

सब्जी, फल,किराना, मिठाई आदि खाद्य सामग्री सहित सभी दुकानें बंद रहेंगी।

MIDDLE
Sponsored

आवश्यक सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप, सीएनजी व एलपीजी आउटलेट, हाईवे के बगल के ढाबे, कोल्ड स्टोरेज व वेयरहाउस खुले रहेंगे.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories