TOP BANNER
Sponsored

बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन योग कक्षाओं का हुआ संचालन ।

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में कोविड-19 जैसी संक्रामक महामारी के बीच छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सभी कक्षाएं आंनलाइन ही संचालित की जा रही है,आंनलाइन कक्षाओं में विद्यालय प्रबंधन की ओर से निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि छात्रों के सर्वांगीण विकास का कोई पक्ष छूट न जाए।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 19, 2021 Jun 19 35 Views
Share

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में कोविड-19 जैसी संक्रामक महामारी के बीच छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सभी कक्षाएं आंनलाइन ही संचालित की जा रही है,आंनलाइन कक्षाओं में विद्यालय प्रबंधन की ओर से निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि छात्रों के सर्वांगीण विकास का कोई पक्ष छूट न जाए। इसी कड़ी में पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास के मद्देनजर प्रतिदिन कक्षावार ऑनलाइन योगा क्लास का संचालन प्रात: 8:00 से 8:30 तक किया जा रहा है। जिसमें छात्रों को ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन व त्रिकोणासन खड़े होकर, वज्रासन, भद्रासन, बैठकर और भुजंगासन, पवनमुक्तासन, शलभासन, शशांक आसन, सेतुबंध एवं शवासन लेटकर करवाया जा रहा है। साथ ही प्रणायाम अनुलोम-विलोम,भस्त्रिका, कपालभांति, भ्रामरी आदि भी करवाया जा रहा है।

आसन से होने वाले लाभ, बारिकियों से भी छात्रों को अवगत कराया जा रहा है और समापन ओम ध्वनि के उच्चारण से किया जाता है। योगा क्लास में नर्सरी से कक्षा बारहवीं के छात्र बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और उससे लाभान्वित भी हो रहे हैं।

इस बाबत क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने योग के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि ” योग की परंपरा सदियों पुरानी है, जो वैदिक काल से लेकर आज के आधुनिक तकनीकी युग में भी काफी उपयोगी और प्रभावी साबित हो रही है। यह एक ऐसी क्रिया है, जो व्यक्ति के द्वारा स्वयं की जाती है। यह न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से बल्कि चारित्रिक रूप से भी व्यक्ति का विकास करती है। सर्वविदित है कि एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिदिन आंनलाइन योगा क्लास के माध्यम से हमारा यह प्रयास है कि इससे छात्रों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा और उनमें कोरोना जैसी महामारी से लड़ने की शक्ति आएगी एवं संभावित तीसरी लहर में बच्चे सुरक्षित रह पाएंगे। योग की शक्ति से छात्रों को मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी”। आंनलाइन योगा क्लास प्रतिदिन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के द्वारा प्रात: संपन्न करवायी जा रही हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories