TOP BANNER
Sponsored

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई गरीबों का छीना आशियाना

सदर प्रखंड के गादी श्रीरामपुर और चुंजका पंचायत के सरहचा गांव में दो कच्चा मकान हुआ जमींनदोज गिरिडीह : जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में कच्चे मकान का गिरना जारी है।शुक्रवार की देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर पंचायत में एक कच्चा मकान बारिश के वजह से जमींनदोंज

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 19, 2021 Jun 19 33 Views
Share

सदर प्रखंड के गादी श्रीरामपुर और चुंजका पंचायत के सरहचा गांव में दो कच्चा मकान हुआ जमींनदोज
गिरिडीह : जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में कच्चे मकान का गिरना जारी है।शुक्रवार की देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर पंचायत में एक कच्चा मकान बारिश के वजह से जमींनदोंज हो गया।हालाकी इसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन संपत्ति की भारी नुकसान हुई है।गृहस्वामी कारू साव,उमा देवी, द्वारिका साव शंकर साव और गोंदिया देवी इस कच्चा मकान में रह कर किसी तरह अपना जीवन बसर कर रहे थे,लेकिन 4 दिनों से जारी लगातार बारिश में इनका यह भी आसियाना जमींनदोंज हो गया। परिवार काफी गरीब है और मेहनत मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता था।मकान गिर जाने से अब इसके सर से छत का भी साया खत्म हो गया है। इस गरीब परिवार ने जिला प्रशासन से तत्काल सहयोग की मांग की है,और मकान बनाने में सहयोग की अपील की है।

 

इधर मूसलाधार बारिश की वजह से सदर प्रखंड के चुंजका पंचायत के सरहचा ग्राम में पिंटू राय के कच्चे मकान का हिस्सा गिर गया जिस वक्त घर का हिसा गिरा पिंटू की पत्नी खाना बना रही थी घर गिरने से थोड़ी देर पहले वे अपने बच्चो को लेकर बाहर आई थी तभी यह हादसा हुआ पिंटू ट्रेक्टर ड्राइवर है आर्थिक रूप से पिंटू की हालत भी कमजोर है इस वजह से पिंटू ने प्रशासन और अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उन्हें सरकारी आवास का लाभ मिले

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories