TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह आगमन पर यूपीएससी सफल अभ्यर्थी श्रुति का हुआ भव्य स्वागत

गिरिडीह : यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने वाली श्रुति कुमारी का आज शनिवार को गिरिडीह आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है मूल रूप से गिरिडीह के शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले श्रुति के माता पिता फिलहाल बोकारो में रहते हैं। यूपीएससी की परीक्षा में सफलता के बाद श्रुति पहली बार गिरिडीह

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 3, 2023 Jun 3 41 Views
Share

गिरिडीह : यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने वाली श्रुति कुमारी का आज शनिवार को गिरिडीह आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है मूल रूप से गिरिडीह के शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले श्रुति के माता पिता फिलहाल बोकारो में रहते हैं। यूपीएससी की परीक्षा में सफलता के बाद श्रुति पहली बार गिरिडीह लौटी हैं।

बोकारो से गिरिडीह पहुंचते ही स्वर्ण चित्र मंदिर के पास शास्त्री नगर मोहल्ला वासियों ने गाजे बाजे के साथ श्रुति और उनके परिजनों का शानदार स्वागत किया। श्रुति एवं उनके परिजन प्रमांशु अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, महेश्वर मोदी, पप्पू मोदी, अंजू मोदी, प्रेरणा अग्रवाल और स्पर्श अग्रवाल को शास्त्री नगर की अर्चना गुप्ता, रीता भारती, अनुप्रभा कुमारी, नमिता कुमारी, प्रमिला वर्मा, मोनी कुमारी, गीता देवी, ललिता देवी, रश्मि कुमारी, रंजीता बरनवाल, ममता चतुर्वेदी अर्चना सहाय, सुमन केडिया, ईशा, चंद्रलेखा सराक एवं अन्य महिलाओं ने बुके देकर एवं फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया।

इसके बाद सभी ढोल नगाड़े के साथ स्वर्ण चित्र मंदिर मोड़ से लेकर उसके आवास तक पहुंचे। रास्ते में श्रुति ने शास्त्री नगर दुर्गा मंडप, हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। अपने मोहल्ले की बिटिया के स्वागत के लिए पूरा शास्त्री नगर मानो खुशी से उमड़ पड़ा था। मोहल्ले की महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी ने मिलकर श्रुति के अभिनंदन को यादगार बना दिया।

MIDDLE
Sponsored

 

इस मौके पर पप्पू मोदी, सुनील भूषण, दीपक अग्रवाल, सुरेश साव, अमर सिन्हा, कमलनयन सिंह, ओम प्रकाश मंडल, मिथिलेश कुमार, शंकर पांडेय, विश्वनाथ मंडल, शिशिर, रंजय बरदियार, प्रवीण सिन्हा, अरुण कुमार, पपिन्द्र कुमार, जितेंद्र गुप्ता, सुजय गुप्ता, मुकेश यादव, राजकमल, राजेश सिन्हा, मृणाल कुमार, दीपक रजक, दीपक बरनवाल, मनीष मंडल, रितेश सराक, सुशील मंडल, राजेश मंडल, संदीप यादव, प्रवीण मिश्रा, राजीव कुमार, रामजी पांडेय, पाले खान, सूरज यादव एवं अन्य मोहल्ला वासी शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories