TOP BANNER
Sponsored

जडेजा के कमाल से चेन्नई सुपर किंग्स बनी चैंपियन, धोनी हुए इमोशनल

CSK vs GT Final: रवींद्र जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार चैंपियन बना दिया। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की चैंपियन बन गई है. गुजरात टाइटंस को फ़ाइनल मुक़ाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच विकेट से हरा कर पांचवी बार ट्रॉफ़ी पर किया कब्ज़ा.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 30, 2023 May 30 50 Views
Share

CSK vs GT Final: रवींद्र जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार चैंपियन बना दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की चैंपियन बन गई है. गुजरात टाइटंस को फ़ाइनल मुक़ाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच विकेट से हरा कर पांचवी बार ट्रॉफ़ी पर किया कब्ज़ा.

आईपीएल के फ़ाइनल मुक़ाबले में एक बार फिर बारिश ने खलल डाली और डकवर्थ लुइस नियम लागू किया गया.

MIDDLE
Sponsored

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य रखा. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने जब बल्लेबाज़ी शुरू की तो अभी पहले ओवर की केवल तीन गेंदें ही डाली गई थीं कि बारिश आ गई और मैच को रोकना पड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली तीन गेंदों पर चार रन बनाए.

इसके बाद बारिश तो रुक गई लेकिन पिच और मैदान को सुखाने में काफी वक़्त लगा और यह मैच दोबारा रात 12.10 बजे शुरू हुआ. हालांकि यह फ़ैसला लिया गया कि अब यह मैच 15 ओवर का होगा.

इसके साथ ही डकवर्थ लुइस नियम के नियमों का आगमन हुआ. इस नियम को लागू करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीतने के लिए 171 रन बनाने का लक्ष्य रखा गया.
वहीं पावरप्ले छह की जगह चार ओवर का हो गया और एक गेंदबाज़ के लिए अधिकतम तीन ओवर डालने की सीमा तय की गई.

MIDDLE
Sponsored

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने तेज़ बल्लेबाज़ी शुरू की और पावरप्ले के चार ओवरों में स्कोर बग़ैर कोई नुकसान 48 रन पर पहुंचाया.

दोनों ओपनर्स ने 74 रनों की साझेदारी निभाई. चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट इसी स्कोर पर 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में आउट हुआ.

गायकवाड़ का विकेट नूर अहमद ने लिया. गायकवाड़ ने 16 गेंदों पर 26 रन बनाए.

पिच पर शिवम दुबे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे. इसी ओवर की आख़िरी गेंद पर नूर अहमद ने डेवोन कॉनवे को भी मोहित शर्मा के हाथों आउट किया. कॉनवे ने 25 गेंदों पर 47 रन बनाए.

कॉनवे के आउट होने के बाद पिच पर शिवम दुबे का साथ देने अजिंक्य रहाणे उतरे और आते ही दो छक्के जड़े. इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 ओवरों में स्कोर दो विकेट पर 94 रन पर पहुंचा दिया.

10वें ओवर की पहली गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 100 रन पूरे किए. इस ओवर की आख़िरी दो गेंदों पर रहाणे ने दो चौके लगाए और टीम का स्कोर 112 रन पर पहुंच गया.

11वें ओवर में अजिंक्य रहाणे को मोहित शर्मा ने आउट कर दिया. अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली.

12वें ओवर में राशिद ख़ान की आख़िरी दो गेंदों पर शिवम दुबे ने दो छक्के लगाए और चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 133 रन हो गया.

13वें ओवर में अपना आख़िरी मैच खेल रहे अंबाति रायुडू ने मोहित शर्मा की गेंदों पर प्रहार करना शुरू कर दिया. पहली गेंद पर रायुडू ने छक्का जड़ा, तो दूसरी गेंद पर चौका, तीसरी गेंद पर एक और छक्का लगाया. हालांकि इस ओवर की चौथी गेंद पर रायुडू को मोहित ने अपनी ही गेंदों पर कैच आउट कर पवेलियन लौटा दिया. रायुडू ने केवल आठ गेंदों पर 19 रन बनाए.

रायुडू के आउट होने पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाज़ी करने उतरे और मोहित शर्मा की पहली ही गेंद पर बग़ैर कोई रन बना कर आउट हो गए.

14वें ओवर में मोहम्मद शमी ने केवल आठ रन ही बनने दिए. इसके साथ ही आख़िरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 13 रन बनाने का लक्ष्य मिला. शुरुआती चार गेंदों पर केवल तीन रन बने. आख़िरी दो गेंदों पर रवींद्र जडेजा ने ज़ोरदार बल्लेबाज़ी की और पहले छक्का और फिर चौका जड़ा इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स पांचवी बार आईपीएल की चैंपियन बन गई.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories