TOP BANNER
Sponsored

अनियंत्रित होकर क्रेटा वाहन ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, एक की मौत, 4 घायल

घर के पिलर में भी मारी जोरदार टक्कर हिरोडीह : जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग के कोदंबरी में शुक्रवार सुबह तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। वहीं इसके जद में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 घायल है। मिली जानकारी के अनुसार बांका से रांची जा रही तेज रफ़्तार क्रेटा वाहन अनियंत्रित

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 19, 2021 Feb 19 36 Views
Share

घर के पिलर में भी मारी जोरदार टक्कर

हिरोडीह : जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग के कोदंबरी में शुक्रवार सुबह तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। वहीं इसके जद में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार बांका से रांची जा रही तेज रफ़्तार क्रेटा वाहन अनियंत्रित होकर घर के बाउंड्री तोड़ पिलर से जा टकराई। मौके पर वाहन की चपेट में आकर गृह निर्माण को लेकर सड़क किनारे सीमेंट बालू मिलवा रहे गृह स्वामी 32 वर्षीय गोविंद वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 16 वर्षीय अजित वर्मा जो की मजदूर का काम कर रहा था। वह भी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। इसके साथ ही वाहन में सवार सूर्यकांत बरनवाल, मानस पांडेय व एक अन्य भी गंभीर रूप से घायल है।

ट्रक ने पीछे से मारी इनोवा को टक्कर, बाल-बाल बचे निवर्तमान मेयर

MIDDLE
Sponsored

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जमुआ रेफरल अस्पताल भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को धनबाद व वाहन सवार घायलों को देवघर रेफर कर दिए जाने की सूचना है। इधर घटना के बाद आक्रोशित होकर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हिरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय सदलबल मौके पर पहुंचे और सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए और सड़क से जाम हटा लिया।

वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

MIDDLE
Sponsored

रिपोर्ट : दीपक

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories