TOP BANNER
Sponsored

ट्रक ने पीछे से मारी इनोवा को टक्कर, बाल-बाल बचे निवर्तमान मेयर

गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में गिरिडीह के निवर्तमान मेयर सह भाजपा नेता सुनील पासवान बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम सुनील पासवान अपनी इनोवा में सवार होकर चैताडीह की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान भण्डारीडीह पेट्रोल पंप के पीछे चांदनी चौक पर एक ट्रक ने पीछे से उनके

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 19, 2021 Feb 19 60 Views
Share

गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में गिरिडीह के निवर्तमान मेयर सह भाजपा नेता सुनील पासवान बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम सुनील पासवान अपनी इनोवा में सवार होकर चैताडीह की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान भण्डारीडीह पेट्रोल पंप के पीछे चांदनी चौक पर एक ट्रक ने पीछे से उनके गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि उनके ड्राइवर ने सूझबूझ से वाहन को किनारे किया।

 

साजिश का लगाया आरोप

घटना की जानकारी देते हुए निवर्तमान मेयर सुनील पासवान ने इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने इस मामले में पुलिस से गहनता से घटना की जांच किए जाने की मांग की है। इस दौरान स्थानीय लोगों की तत्परता और साथ देने के लिए उन्होंने सभी का आभार जताया है।

ट्रक को कब्जे में लेकर जांच कर रही पुलिस

इधर, घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MIDDLE
Sponsored

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories