TOP BANNER
Sponsored

खलिहान में लगी आग की चपेट में आने से दो मासूमों की मौत, पसरा मातम

रिपोर्ट : दीपक कुमार जमुआ : थाना क्षेत्र के नवडीहा ओपी में बुधवार की शाम आग से झुलसकर 2 मासूमों की मौत हो गई। मृतकों में प्रदीप यादव की 5 वर्षीय पुत्री सुदामा कुमारी और कैलाश यादव का 3 वर्षीय पुत्र सूरज यादव था। बताया जाता है कि दोनों बच्चे खलिहान से बनी झोपड़ी में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 25, 2020 Nov 25 58 Views
Share

रिपोर्ट : दीपक कुमार

जमुआ : थाना क्षेत्र के नवडीहा ओपी में बुधवार की शाम आग से झुलसकर 2 मासूमों की मौत हो गई। मृतकों में प्रदीप यादव की 5 वर्षीय पुत्री सुदामा कुमारी और कैलाश यादव का 3 वर्षीय पुत्र सूरज यादव था।

बताया जाता है कि दोनों बच्चे खलिहान से बनी झोपड़ी में खेल रहे थे। इसी दौरान माचिस जलाने से वहां आग लग गई और दोनों बच्चे अंदर ही फंस गए। घटना के वक्त कोई वहां मौजूद नहीं था।जबतक लोग पहुंचे तबतक दोनों ही मासूमों की मौत हो चुकी थी। दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतकों की मां की हालत गंभीर है। वहीं घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

MIDDLE
Sponsored

हृदय विदारक घटना की सूचना पर नवडीहा ओपी के प्रभारी सरोज कुमार चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ख़बर लिखे जाने तक शव को नवडीहा ओपी में रखे जाने की सूचना है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories