TOP BANNER
Sponsored

CCL DAV में मनाया गया संविधान दिवस, ऑनलाइन हुआ कार्यक्रम

गिरिडीह : सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को संविधान दिवस ऑनलाइन मनाया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब के जरिए किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका एस रबानी ने स्वागत भाषण के साथ किया। इसके बाद वरीय शिक्षक वी के पाठक ने अपने भाषण में संविधान की महत्वों तथा आवश्यकताओं के बारे में दर्शकों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 26, 2020 Nov 26 56 Views
Share

गिरिडीह : सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को संविधान दिवस ऑनलाइन मनाया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब के जरिए किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका एस रबानी ने स्वागत भाषण के साथ किया। इसके बाद वरीय शिक्षक वी के पाठक ने अपने भाषण में संविधान की महत्वों तथा आवश्यकताओं के बारे में दर्शकों को विस्तार पूर्वक बताया।

इस मौके पर सुभाष तिवारी द्वारा संविधान दिवस प्रतिज्ञा दिलवाई गई। वहीं साहित्य सामर्थ द्वारा एक देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। जिसने सभी को देश प्रेम के प्रति भाव विभोर कर दिया।

इस शुभ अवसर पर बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों में से कुछ चयनित चित्रों का प्रदर्शन किया गया जिसे देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए। संविधान दिवस पर प्रश्नोत्तर वी के पाठक द्वारा करवाया गया जिसमें चार समूह के बच्चों ने पूर्ण उत्साह के साथ हिस्सा लिया तथा अंबेडकर समूह विजेता बनी। समूह में प्रतिभागी प्रियम,शिवानी और वर्णिका थे।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को हमारे कर्तव्यों का पालन करने के लिए मोटिवेट किया तथा संविधान हमारे सुकुशल एवं व्यवस्थित जीवन के लिए कितना जरूरी है यह बताया तथा बच्चों को स्वर्गीय बी आर अंबेडकर जी के जीवन से प्रेरित भी किया। उन्होंने चित्र प्रतियोगिता की विजेता ईशा कुमारी कक्षा 4, तथा हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजेता रोशन राज कक्षा 10 के नाम भी घोषित किए।

उन्होंने अपने विद्यालय के सभी शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के रचनात्मकता तथा सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। अंत में संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापन एन पी सिंह द्वारा किया गया। और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories