TOP BANNER
Sponsored

तालाब में डूबने से 2 सगे भाईयों की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

खोरीमहुआ : धनवार प्रखंड के घोड़थंबा ओपी स्थित बलहारा में रविवार को तालाब में डूबने से 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे शिवशंकर वर्मा का 15 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार व 9 वर्षीय सौरव कुमार था। बताया जाता है कि दोनों भाई धान का बीड़ा लाने के बाद मां को बोलकर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 20, 2020 Sep 20 37 Views
Share

खोरीमहुआ : धनवार प्रखंड के घोड़थंबा ओपी स्थित बलहारा में रविवार को तालाब में डूबने से 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे शिवशंकर वर्मा का 15 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार व 9 वर्षीय सौरव कुमार था।

बताया जाता है कि दोनों भाई धान का बीड़ा लाने के बाद मां को बोलकर गांव स्थित चिकसी आहर गए थे। काफी देर तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो घर वालों को अंदेशा हुई। जिसके बाद लोग दोनों को खोजने निकले। इसी क्रम में तालाब के पास जब लोग पहुंचे तो चप्पल, कपड़ा व साईकल तालाब किनारे पड़ा मिला। जिसके बाद तालाब में बच्चों की खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद गौताखोरों की मदद से देर शाम को शव निकाला जा सका।

घटना की जानकारी पर तालाब के आसपास भाड़ी भीड़ जमा हो गई। वहीं परिजनों के रुदन से माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि शिवशंकर वर्मा के दो ही सन्तान था।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories