TOP BANNER
Sponsored

आप गिरिडीह में भी चलाएगी ऑक्सीजन जांच अभियान, सृजन पाल सिंह बने नगर प्रभारी

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का महत्वाकांक्षी अभियान ऑक्सीजन जाँच अभियान सोमवार से गिरिडीह जिला में भी शुरू होगा। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने दी। अभियान को लेकर रविवार को पार्टी के कृष्णानगर स्थित कार्यालय में ऑक्सीमीटर का वितरण

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 20, 2020 Sep 20 35 Views
Share

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का महत्वाकांक्षी अभियान ऑक्सीजन जाँच अभियान सोमवार से गिरिडीह जिला में भी शुरू होगा। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने दी।

अभियान को लेकर रविवार को पार्टी के कृष्णानगर स्थित कार्यालय में ऑक्सीमीटर का वितरण किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि ऑक्सीमित्र अभियान की सफलता के लिए हर प्रखंड में प्रखंड प्रभारी और नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम प्रभारी बनाया गया है।

ऑक्सीजन जांच अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल 90 से कम नहीं होना चाहिए । यदि किसी का ऑक्सीजन लेवल 90 से कम पाया जाएगा तो उनको ऑक्सीमित्र की मदद से और जिला प्रशासन के सहयोग से तुरंत हॉस्पिटल भेजने का काम किया जाएगा । कहा कि इसके लिए 5-5 कार्यकर्त्ताओं का एक टीम बनाया गया है जो घर घर जाकर कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए लोगों का ऑक्सीजन लेवल की जांच करेगी।

MIDDLE
Sponsored

इन्हें सौंपी गई है जिम्मेवारी

अभियान की सफलता के लिए सृजन पाल सिंह को गिरिडीह नगर निगम का प्रभारी , पीरटांड़ प्रखंड का प्रभारी दानिश आलम , जमुआ प्रखंड का प्रभारी रोहित विश्वकर्मा , देवरी प्रखंड प्रभारी कासीम अंसारी , डुमरी प्रखंड प्रभारी गंगाधर महतो को बनाया गया है । बताया गया कि सभी टीम को ऑक्सीमीटर सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दिया गया है।

ये रहे मौजूद

ऑक्सीमीटर वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा , डुमरी विधानसभा प्रभारी निर्मल प्रसाद महतो , ऑक्सीजन जांच अभियान के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी अभिषेक सिन्हा , नगर प्रभारी सृजन पाल सिंह , पीरटांड़ प्रखंड प्रभारी दानिश आलम सहित कई अन्य लोग मौजूद थे ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories