TOP BANNER
Sponsored

टीएमसी या बीजेपी, जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे

Exit Poll Result 2021 :टीएमसी या बीजेपी… बंगाल में 2021 में किसकी होगी सरकार. जब तक चुनाव के नतीजे नहीं आये हैं, तब तक एग्जिट पोल के रिजल्ट ही बता सकते हैं कि बंगाल में अगली सरकार किसकी बनेगी. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की. अब तक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 30, 2021 Apr 30 56 Views
Share

Exit Poll Result
2021 :टीएमसी या बीजेपी… बंगाल में 2021 में किसकी होगी सरकार. जब तक चुनाव के नतीजे नहीं आये हैं, तब तक एग्जिट पोल के रिजल्ट ही बता सकते हैं कि बंगाल में अगली सरकार किसकी बनेगी. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की.
अब तक 5 एजेंसियों के सर्वेक्षण आ गये हैं. रिपब्लिक टीवी-सीएनएक्स को छोड़कर सभी ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बहुमत के सबसे करीब पाया है. हालांकि, ये सिर्फ एक अनुमान हैं. 2 मई को मतगणना के बाद जब अंतिम परिणाम आयेंगे, तभी स्पष्ट होगा कि बंगाल में ममता की सरकार चलती रहेगी, या परिवर्तन होगा.

ईटीजी रिसर्च ने तृणमूल कांग्रेस को 164 से 176 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि भाजपा को इसने 105 से 115 सीटें दी हैं. लेफ्ट-कांग्रेस-आइएसएफ गठबंधन के संयुक्त मोर्चा को 10 से 15 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है. यह एक एकमात्र एजेंसी है, जिसने अपने सर्वेक्षण में अन्य दलों को 1 सीट मिलने की उम्मीद जतायी है.

पी-मारक्यू के सर्वेक्षण में भाजपा को ईटीजी रिसर्च से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है. इसका कहना है कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को 152 से 172 सीटें मिल सकती हैं. लेफ्ट-कांग्रेस-आइएसएफ गठबंधन को 10 से 20 सीटें, तो भारतीय जनता पार्टी को 112 से 132 तक सीटें मिल सकती हैं. अन्य को कोई सीट नहीं मिल रही.

MIDDLE
Sponsored

एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वेक्षण में भी ममता बनर्जी की सरकार बनती दिख रही है. तृणमूल कांग्रेस को 152 से 164 सीटें मिलने का अनुमान है. लेफ्ट-कांग्रेस-आइएसएफ के गठबंधन को इस सर्वेक्षण में सबसे ज्यादा 14 से 25 सीटें मिलती दिख रही हैं. भाजपा को सी-वोटर ने 109 से 121 सीटें मिलने की बात कही है. अन्य के खाते में कुछ भी नहीं आ रहा है.

रिपब्लिक टीवी-सीएनएक्स ने जो सर्वेक्षण किया है, उसमें भाजपा को बहुमत के सबसे करीब बताया गया है. इस सर्वेक्षण में तृणमूल कांग्रेस को 128 से 138 सीट के बीच दिखाया गया है, जो बहुमत के आंकड़े से 10 सीट कम है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी को 138 से 148 सीटें मिलती दिख रही है. यदि भाजपा को 148 सीटें मिल जाती हैं, तो वह बहुमत का मैजिक फिगर होगा.

रिपब्लिक टीवी-सीएनएक्स के सर्वे में भाजपा का जो न्यूनतम स्तर दिखाया गया है, यदि उसके मुताबिक भगवा दल को 138 सीटें मिलीं, तो बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बन सकते हैं. ऐसे में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पर टूट का खतरा मंडरा सकता है. ममता बनर्जी तो पहले से ही कुछ नेताओं के पाला बदलने को लेकर आशंकित हैं.

MIDDLE
Sponsored

टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के सर्वेक्षण की मानें, तो तृणमूल कांग्रेस को 161 सीट मिलेगी, जबकि भाजपा को 110 सीट मिलने का अनुमान है. कांग्रेस-लेफ्ट-आइएसएफ गठबंधन को 21 सीटें मिलती दिख रही हैं. ज्ञात हो कि बंगाल में 294 विधानसभा सीट हैं और बहुमत के लिए 148 सीटें होना जरूरी है. किसी भी सर्वे में भाजपा 148 से ज्यादा सीट पाती नहीं दिख रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories