AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भोगनाडीह विवाद पर JMM का भाजपा पर तीखा वार, गिरिडीह में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, फूंका भाजपा का पुतला

गिरिडीह : साहेबगंज के भोगनाडीह में हुल दिवस कार्यक्रम के दौरान हुए बवाल को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भाजपा पर सीधा हमला बोला है। गुरुवार को गिरिडीह में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर घटना को भाजपा की सोची-समझी साजिश करार दिया और कहा कि इतिहास और शहीदों का अपमान किसी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : साहेबगंज के भोगनाडीह में हुल दिवस कार्यक्रम के दौरान हुए बवाल को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भाजपा पर सीधा हमला बोला है। गुरुवार को गिरिडीह में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर घटना को भाजपा की सोची-समझी साजिश करार दिया और कहा कि इतिहास और शहीदों का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा झारखंड के स्वाभिमान और अस्मिता पर चोट की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हुल दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन पर माहौल खराब करने की साजिश रची गई ताकि आदिवासी अस्मिता को कमजोर किया जा सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गैरहाजिरी को लेकर विपक्ष के आरोपों पर संजय सिंह ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने गुरुजी की तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली में थे और भाजपा इस संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देकर ओछी राजनीति कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रेसवार्ता के बाद JMM नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता जेपी चौक पहुंचे और भाजपा का पुतला फूंका। इस दौरान “भाजपा मुर्दाबाद” और “हुल दिवस के अपमान का बदला लेगा झारखंड” जैसे गगनभेदी नारे गूंजते रहे। नेताओं ने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो JMM राज्यभर में बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।

 

क्या आपने इस खबर को पढ़ा : तेलंगाना समेत कई राज्यों में 65 मामलों का साइबर ठग गिरिडीह से गिरफ्तार, गैंग के तीन साथी भी पकड़े गए 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories