AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तेलंगाना समेत कई राज्यों में 65 मामलों का साइबर ठग गिरिडीह से गिरफ्तार, गैंग के तीन साथी भी पकड़े गए

गिरिडीह : पुलिस को साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह बाजार और गिरिडीह बस स्टैंड के पास झिंझरी मोहल्ला से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला बुधवार का है जब प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को सूचना मिली कि कुछ लोग मोबाइल


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पुलिस को साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह बाजार और गिरिडीह बस स्टैंड के पास झिंझरी मोहल्ला से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामला बुधवार का है जब प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को सूचना मिली कि कुछ लोग मोबाइल फोन के जरिए साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी आबिद खां के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर त्वरित छापेमारी की गई। दोनों जगहों से चार साइबर अपराधियों को दबोचा गया।

गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी आबिद खां ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपु कुमार मंडल उर्फ दीपक मंडल, छोटी मंडल उर्फ छोटे मंडल, श्रवण राय और मोहित कुमार मंडल शामिल हैं। सभी आरोपी गिरिडीह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न बैंकों का केवाईसी अपडेट, आधार अपडेट, कूरियर सर्विस और दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर फर्जी APK फाइल भेज कर लोगों से ठगी करते थे।

 

डीएसपी ने बताया कि छोटे मंडल के खिलाफ देवघर साइबर थाना के साथ-साथ तेलंगाना-हैदराबाद में भी साइबर ठगी के कुल 65 मामले दर्ज हैं। वहीं दीपक मंडल और श्रवण राय के खिलाफ भी अलग-अलग थानों में पुराने मामले दर्ज हैं। गिरिडीह पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या एप्लीकेशन के झांसे में न आएं और साइबर ठगी से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories